लाइव न्यूज़ :

स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा जाएगा दुनियाभर में 20 से अधिक सांस्कृतिक केंद्रों के नाम

By भाषा | Updated: August 15, 2018 17:20 IST

नाम परिवर्तन के मौके पर सहस्रबुद्धे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने उन बातों का प्रतिनिधित्व किया जो भारत की पहचान के अनुरुप था।

Open in App

बीजिंग, 15 अगस्त: दुनियाभर में भारतीय मिशनों में 20 से अधिक सांस्कृतिक केंद्रों का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा जायेगा। आईसीसीआर ने यह जानकारी दी है। इस परियोजना के तहत बीजिंग में भारतीय दूतावास के भारतीय सांस्कृतिक केंद्र का नाम स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बदलकर स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र रखा गया।

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने कल रात चीन में भारत के राजदूत गौतम बम्बावाले के साथ मिलकर इस केंद्र के नये नाम की पट्टिका का अनावरण किया। यह केंद्र योग, भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की मुफ्त कक्षाएं भी लगाता है।

नाम परिवर्तन के मौके पर सहस्रबुद्धे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने उन बातों का प्रतिनिधित्व किया जो भारत की पहचान के अनुरुप था। उन्होंने कहा, ‘‘इस मायने से, वह भारत के विचार के प्रतीक बन जाते हैं और ऐसे में उनके नाम पर इस सांस्कृतिक केंद्र का नाम रखना भारत, उसके समाज और विश्व के प्रति उसके दृष्टिकोण की प्रबुद्ध समझ बढ़ाने की दिशा में एक उपयुक्त कदम है।’’

बम्बावाले ने कहा कि महत्वपूर्ण बात है कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक जीवन में गुंजित हो रही हैं। बाद में सहस्रबुद्ध ने भारतीय मीडिया से कहा कि विदेश में जिन भारतीय सांस्कृतिक केंद्रों का अबतक नामकरण नहीं हुआ, उनका नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा जाएग। 

जिन केंद्रों का नाम किन्हीं अन्य भारतीय नेताओं के नाम पर है, उनका नाम नहीं बदला जाएगा। दुनिया में 37 ऐसे केंद्रों में से 20-25 केंद्रों, जिनका कोई नाम नहीं है, का नाम स्वामी विवेकानंद केंद्र रखा जाएगा।

टॅग्स :स्वामी विवेकानंदएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना