लाइव न्यूज़ :

नीट परिणाम अक्टूबर मध्य तक, जेईई एडवांस परीक्षा की गाइडलाइन जारी

By एसके गुप्ता | Updated: September 23, 2020 19:39 IST

परीक्षा के लिए करीब 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था इसमें से 85 फीसदी छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से पहली बार आयोजित की गई यह परीक्षा ऑफलाइन हुई है। पेन-पेपर आधारित इस परीक्षा की आंसर की अगले सप्ताह जारी की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देजॉइंट एंट्रेंस एक्जामिनेशन (जेईई) मुख्य परीक्षा की तुलना में नीट परीक्षा के परिणाम आने में काफी समय लग रहा है।जेईई मुख्य परीक्षा का परिणाम परीक्षा के बाद छठे दिन जारी कर दिया गया था।नीट परीक्षा परिणाम में देरी की वजह परीक्षा का कम्प्यूटर बेस्ड न होकर मेन्युअल होना है।

नई दिल्लीः मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए हुई नीट-यूजी परीक्षा का परिणाम अक्टूबर मध्य तक आ सकता है। कोरोना काल में हुई यह सबसे बड़ी परीक्षा है।

परीक्षा के लिए करीब 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था इसमें से 85 फीसदी छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से पहली बार आयोजित की गई यह परीक्षा ऑफलाइन हुई है। पेन-पेपर आधारित इस परीक्षा की आंसर की अगले सप्ताह जारी की जाएगी।

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जॉइंट एंट्रेंस एक्जामिनेशन (जेईई) मुख्य परीक्षा की तुलना में नीट परीक्षा के परिणाम आने में काफी समय लग रहा है। जेईई मुख्य परीक्षा का परिणाम परीक्षा के बाद छठे दिन जारी कर दिया गया था। नीट परीक्षा परिणाम में देरी की वजह परीक्षा का कम्प्यूटर बेस्ड न होकर मेन्युअल होना है। इससे परीक्षा की ओएमआर शीट को स्कैन करने में समय लग रहा है।

देश के 536 मेडिकल कॉलेजों में करीब 80 सीटें हैं। इनमें आधी सीटें सरकारी कॉलेजों के पास हैं और आधी निजी मेडिकल कॉलेजों के पास। एनएमसी बिल कानून में निजी कॉलेजों की 50 फीसदी सीटें यानि 20 हजार सीटों की फीस तय करने का अधिकार सरकार को दिया गया है। इस तरह 75 फीसदी मेडिकल सीट यानि करीब 60 हजार सीटों की फीस सरकार निर्धारित करेगी।

जेईई एडवांस परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी:

देश के आईआईटीज में दाखिले के लिए जेईई एडवांस परीक्षा 27 सितंबर को होगी। देशभर से परीक्षा के लिए 160864 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जेईई मेंस और नीट की तरह ही विद्यार्थियों को छह फीट की दूरी का पालन करने के लिए कहा गया है। परीक्षा केंद्र में सैनिटाइजर और पानी की पारदर्शी बोतल लाने की अनुमति रहेगी।

छात्रों को जूतों की जगह चप्पल और सैंडल पहनकर आने के लिए कहा गया है। रिंग, ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, नोज पिन, ताबीज और ज्वेलरी नहीं पहनने की सलाह दी गई है। परीक्षा में विद्यार्थियों को स्क्रेबल पेड दिए जाएंगे। इस पर विद्यार्थियों को एप्लीकेशन नंबर और खुद का नाम लिखना होगा।

परीक्षा खत्म होने के बाद पेड को विद्यार्थी साथ ले जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों को मास्क पहनकर आना है। केंद्र पर इसे बदलकर दूसरा मास्क दिया जाएगा। एडवांस परीक्षा में विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र किस समय पहुंचना है इसकी जानकारी एसएमएस से दी जाएगी।

टॅग्स :नीटजेईई एडवांसजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनशिक्षा मंत्रालयरमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतJEE Main Result 2026: आज रात नहीं आएगा जेईई मेन्स परिणाम, अब कल होगा जारी

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना