लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Board SSC 10th Result 2020: महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट ऑनलाइन और SMS के जरिए करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 29, 2020 11:48 IST

Maharashtra Board SSC 10th Result 2020: इस साल कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से रिजल्ट में देरी हुई है। पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड ने आठ जून को रिजल्ट जारी किया था। लॉकडाउन कारण 10वीं के भूगोल के पेपर को रद्द कर दिया गया था। यह पेपर 23 मार्च को होना था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र बोर्ड आज 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है।छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर लॉगइन कर भी अपना परिणाम चेक सकते हैं।

Maharashtra Board SSC 10th Result 2020: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन (MSBSHSE)  आज 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस रिजल्ट के लिए छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अगर छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट देखने में समस्या का सामना करने पड़ा तो वह SMS के जरिए भी अपने परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर लॉगइन कर भी अपना परिणाम चेक सकते हैं।

इस साल कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से रिजल्ट में देरी हुई है। पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड ने आठ जून को रिजल्ट जारी किया था। लॉकडाउन कारण 10वीं के भूगोल के पेपर को रद्द कर दिया गया था। यह पेपर 23 मार्च को होना था। भूगोल के पेपर में छात्रों को औसत अंक दिए जाएंगे।

MSBSHSE 10th Result 2020: छात्र SMS से ऐसे देखें रिजल्ट

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर मैसेज बॉक्स खोलें।

स्टेप 2- इसके बाद मैसेज बॉक्स में (exam name) (Seat No) अंकित करें।

स्टेप 3- फिर 57766 पर भेज दें।

स्टेप 4- कुछ समय बाद एसएमएस के जरिए रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

MSBSHSE 10th Result 2020: ऑनलाइन ऐसे करें रिजल्ट चेक 

स्टेप 1- छात्र बोर्ड की वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in को लॉग इन कर लें।

स्टेप 2- लॉगइन के बाद छात्र साइट के होम पेज पर ( SSC Result 2020) का लिंक होगा। 

स्टेप 3- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के छात्र लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें।

स्टेप 5- सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट पेज पर आ जाएगा।   

12वीं का रिजल्ट 16 जुलाई को हुआ था घोषित

वहीं, महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 16 जुलाई को घोषित कर दिया था। इस बार 12वीं की परीक्षा (एचएससी) में 90.66% छात्र पास हुए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड का स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत देखा जाए तो साइंस स्ट्रीम के छात्र सबसे ज्यादा पास हुए हैं। विज्ञान में 96.93%, कला में 82.63%, वाणिज्य में 91.27%, और एमसीवीसी में 86.07% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल की तुलना में 12वीं के छात्र 4.78 फीसदी ज्यादा पास हुए। इस साल 90.66% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि पिछले साल 85.88% रिजल्ट रहा था। इसके अलावा इस साल भी छात्राओं ने बाजी मारी है। 93.88 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं, जबकि छात्रों का रिजल्ट 88.04 रहा है। इस वर्ष 5.84% ज्यादा छात्राएं पास हुई हैं।

जानिए महाराष्ट्र बोर्ड के बारे में 

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का गठन 1965  में किया गया। महाराष्ट्र बोर्ड राज्य के कक्षा एसएससी (कक्षा 10) और महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) के हर साल परीक्षाएं आयोजित कराता है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र एसएससी रिजल्टमहाएचएसएससीबोर्ड.इनएग्जाम रिजल्ट्समहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना