लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 12वीं के लाखों छात्रों को आ रही प्रवेश प्रक्रिया दौरान दिक्कतें, उच्च और तकनीकी विभाग की वेबसाइट हो रही हैंग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 19, 2019 13:10 IST

उच्च व तकनीकी विभाग की वेबसाइट बार-बार हैंग हो रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 'सार' पोर्टल द्वारा वेबसाइट उपलब्ध कराई गई है. पर दो दिनों से पंजीयन आवेदन का वेरीफिकेशन करने के लिए सेतु सुविधा केंद्र को लिंक नहीं मिलने से रजिस्ट्रेशन का काम ठप पड़ा है.

Open in App

लोस सेवा राज्य में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण हुए लाखों छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, एग्रीकल्चर और फार्मेसी जैसी उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कतें आ रही हैं. इससे छात्र ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं. 

उच्च व तकनीकी विभाग की वेबसाइट बार-बार हैंग हो रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 'सार' पोर्टल द्वारा वेबसाइट उपलब्ध कराई गई है. पर दो दिनों से पंजीयन आवेदन का वेरीफिकेशन करने के लिए सेतु सुविधा केंद्र को लिंक नहीं मिलने से रजिस्ट्रेशन का काम ठप पड़ा है.

राज्य सरकार के उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने इस वर्ष स्टेट कॉमन इंटरेंस टेस्ट सेल कक्ष गठित कर बारहवीं उत्तीर्ण छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, एग्रील्चर, फार्मेसी उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम प्रवेश को लेकर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सार पोर्टल उपलब्ध कराया है.

6 जून से इस वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया. छात्रों ने इस वेबसाइट पर सारे आवश्यक दस्तावेज और जानकारी अपलोड की. उसके दस दिन बाद स्टेट कॉमन इंटरेंस टेस्ट सेल विभाग की ओर से प्रवेश प्रक्रिया की समय सारिणी जारी की गई. उसके अनुसार 17 से 21 जून के बीच छात्रों के अपलोड किए गए दस्तावेजों का वेरीफिकेशन किया जाएगा. उसके लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों के सेतु सुविधा केंद्र में कक्ष स्थापन कर वेरीफिकेशन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

वेरीफिकेशन के लिए लिंक नहीं मिलने से दो दिन से काम ठप पड़ा है.

छात्र परेशान, टेलीफोन भी बंद

रजिस्ट्रेशन करने के लिए मूल शैक्षणिक दस्तावेजों का वेरीफिकेशन करने के लिए लिंक नहीं मिलने से छात्रों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है. मानसिक दिक्कतें झेलते-झेलते छात्र परेशान हो रहे हैं. 

टॅग्स :महाराष्ट्रएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

पाठशाला अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा