लाइव न्यूज़ :

MP: वन विभाग ने 1 लाख बच्चों को पढ़ाया पर्यावरण का पाठ

By IANS | Updated: January 24, 2018 12:59 IST

अनुभूति कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों को जंगल में ही शिविर लगाकर वन और वन्य-प्राणियों के संरक्षण की जानकारी देना है, ताकि इनके संरक्षण के लिए एक संवेदनशील पीढ़ी तैयार हो सके। 

Open in App

मध्यप्रदेश में बच्चों में वन और वन्य-प्राणियों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम शुरू किया गया था। इस दौरान एक महीने में जंगल में रहकर एक लाख बच्चों ने पर्यावरण का पाठ पढ़ा। आधिकारिक तौर पर जारी बयान में बताया है कि एक लाख से अधिक बच्चों ने ईको कैम्प में भाग लिया। 

ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच चलाए गए अनुभूति कार्यक्रम में बच्चों को प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान, अभ्यारण्य और वन क्षेत्रों में शिविर लगाकर पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिकीय तंत्र, जैव-विविधता, पशु-पक्षी, वनौषधि और इनके न रहने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।

अनुभूति कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों को जंगल में ही शिविर लगाकर वन और वन्य-प्राणियों के संरक्षण की जानकारी देना है, ताकि इनके संरक्षण के लिए एक संवेदनशील पीढ़ी तैयार हो सके। 

बच्चों की जागरूकता का असर उनके घर-परिवार और समाज पर पड़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों पर भी पड़ेगा।

टॅग्स :एजुकेशनमध्य प्रदेशबच्चों की शिक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना