लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के बीच राजस्थान में परीक्षाएं तो हो जाएंगी, लेकिन शिक्षा-सत्र कैसे सुधरेगा?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: June 4, 2020 05:30 IST

सीएम गहलोत की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं सबसे पहले कराई जाएं.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के विभिन्न विश्वविद्यालयों, उनसे सम्बद्ध महाविद्यालयों, टेक्नीकल यूनिवसिर्टिज और पॉलिटेक्नीक कॉलेजों की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह में शुरू कराने का निर्णय लिया है. सीएम अशोक गहलोत ने इसके लिए उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए हैं.

जयपुरः राजस्थान सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण कुछ समय के लिए स्थगित की गई राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों, उनसे सम्बद्ध महाविद्यालयों, टेक्नीकल यूनिवसिर्टिज और पॉलिटेक्नीक कॉलेजों की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह में शुरू कराने का निर्णय लिया है. सीएम अशोक गहलोत ने इसके लिए उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए हैं. सम्बन्धित विश्वविद्यालय और तकनीकी विश्वविद्यालय इन परीक्षाओं की तिथियों का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेंगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम गहलोत की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं सबसे पहले कराई जाएं तथा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रोविजनल रूप से अगले वर्ष में क्रमोन्नत कर दिया जाए. बाद में परिस्थितियां अनुकूल होने पर स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष की परीक्षाएं भी कराई जाएं.

एक नजर में यह निर्णय सही है, लेकिन इसमें से किन्तु-परन्तु हटाया जाना चाहिए. इसकी खास वजह यह है कि समय-समय पर परीक्षाओं में देरी आदि के कारण ही लंबे समय तक शिक्षा सत्र लड़खड़ाते रहे हैं. या तो समय पर शिक्षा सत्र प्रारंभ नहीं हो पाते हैं, या फिर परीक्षाएं समय पर नहीं हो पाती हैं. 

यही नहीं, कॉलेज चुनावों के चलते शिक्षा सत्र केवल कागजों में व्यवस्थित चलता नजर आता है. वैसे विधानसभा, लोकसभा चुनावों सहित विभिन्न स्थानीय चुनावों में भी इन शिक्षा केन्द्रों की सक्रिय भूमिका बहुत बढ़ गई है, लिहाजा कई वर्षों से महाविद्यालय-विश्वविद्यालय शिक्षा के केन्द्र कम और सियासत के केन्द्र ज्यादा नजर आते हैं.

कोरोना संकट ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का अवसर दिया है. यदि सरकार चाहे तो न केवल शिक्षा सत्र और पाठ्यक्रम को व्यवस्थित कर सकती है, बल्कि कॉलेज इलैक्शन पर रोक लगा कर इन शिक्षा केन्द्र को सियासत से मुक्त भी करा सकती है.

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना