लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: NEET परीक्षा रद्द, देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर सरकार ने लिया फैसला

By भाषा | Updated: March 27, 2020 23:20 IST

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को देश के विभिन्न हिस्सों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में कोई दिक्कत न आए, इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर देश व्यापी बंद को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा ‘नीट रद्द कर दी।’ अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) तीन मई को आयोजित होने वाली थी।

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर देश व्यापी बंद को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा ‘नीट रद्द कर दी।’ अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) तीन मई को आयोजित होने वाली थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने तीन सप्ताह के बंद और कुछ विषयों की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित होने के बाद यह निर्णय लिया है।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को देश के विभिन्न हिस्सों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में कोई दिक्कत न आए, इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी ने कहा, ‘‘कोविड-19 से विद्यार्थियों और उनके माता-पिता की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए तीन मई की नीट परीक्षा रद्द की जाती है।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सामान्य होगी लेकिन फिलहाल के लिए संबंधित मंत्रालयों और परीक्षा बोर्डों द्वारा स्थिति का आकलन करने के बाद यह फैसला लिया गया है।

स्थिति के मूल्यांकन के बाद नई तारीख जारी की जाएगी। कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक देशव्यापी बंद है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनीटएजुकेशनमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना