लाइव न्यूज़ :

CGBSE Result 2019: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां करें सबसे पहले चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 10, 2019 13:07 IST

CGBSE Result 2019: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Chhattisgarh Board of Secondary Education/CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Open in App

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र जिल घड़ी का इंतजार कर रहे थे वो अब आ गई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Chhattisgarh Board of Secondary Education/CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

CGBSE बोर्ड परीक्षाएं इन तारीखों को हुई थी आयोजित

बता दें, इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब आठ लाख छात्र बैठे थे। 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च के बीच और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 29 मार्च के बीच आयोजित करवाई गई थीं। बता दें कि बाते साल छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा रिजल्ट नौ मई को घोषित किया था। 

ऐसे करें CGBSE बोर्ड रिजल्ट चेक

1- सबसे पहले स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in, results.cg.nic.in पर क्लिक करें।

2- इसके बाद आपको वहां 'CGBSE Board Results 2019/ Chhattisgarh Board Results 2019' और 'CGBSE HSC Result 2019 / CGBSE Intermediate Results 2019' के दो ऑप्शन दिखाई देंगे।

3- इसके बाद  CGBSE Board Result के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4- अब एक नई विंडो खुलेगी, जहां आपको अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी देनी होगी। 

5- छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट आपके सामने होगा। आप इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

CGBSE बोर्ड के बारे में...

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) वर्ष 2001 से कार्य कर रहा है। पहली बोर्ड परीक्षा CGBSE द्वारा वर्ष 2002 में आयोजित की गई थी। बोर्ड पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक दिशानिर्देशों को विनियमित करता है। इसके अलावा वार्षिक राज्य स्तरीय परीक्षाएं आयोजित करता है। 

टॅग्स :सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th २०१९सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 12th रिजल्टएग्जाम रिजल्ट्ससीजीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतअंतागढ़ गांव प्राथमिक स्कूलः 137 वर्षों से आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा का मंदिर बन ज्ञान की अखल जलाए?, निकले विधायक और अधिकारी, इतिहास जानिए

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना