लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई पेपर लीक मामला: क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध आरोपी विक्की को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 29, 2018 12:20 IST

सीबीएसई पेपर लीक के मुख्य आरोपी विक्की को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मार्च। सीबीएसई पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच की दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में छापेमारी जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान शक घेरे में चल रहे सीबीएसई पेपर लीक के मुख्य आरोपी विक्की को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। विक्की दिल्ली के राजिंदर नगर में कोचिंग चलाता है। 

बता दें कि सीबीएसई ने दिल्ली पुलिस में पेपर लीक होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। सीबीएसई का कहना है कि उन्हें पेपर लीक की सूचना 23 मार्च को एक फैक्स के जरिए मिली थी। यह फैक्स दिल्ली के राजिंदर नगर से भेजा गया था और उसे राजिंदर नगर से संचालित होने वाली एक कोचिंग के मालिक पर शक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कोचिंग मालिक का नाम विकी बताया जा रहा है जिसे क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है। 

इससे पहले सीबीएसई ने दिल्ली पुलिस से शिकायत करते हुए कहा था कि, उसे दिल्ली के राजिंदर नगर सेक्टर 8 से संचालित होने वाली एक कोचिंग सेंटर के मालिक पर शक है। उन्हें एक अंजान शख्स ने 23 मार्च को दोपहर करीब 4:22 बजे एक मेल भेजा था। इसके अलावा सीबीएसई ने राजिंदर नगर के दो स्कूलों पर भी शक जताया है।

बता दें कि सीबीएसई पेपर लीक मामले में शिकायत के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की करीब दर्जन भर टीमें दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह छापे मार रही है। क्राइम ब्रांच अब तक चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गौरतलब है कि सीएससी ने 26 मार्च को हुए 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा और 10वीं गणित की परीक्षा 28 मार्च को आयोजित की थी। लेकिन पेपर लीक की खबर के बाद बच्चों की बैचेनी एक बार फिर बढ़ गई है। सीबीएससी ने घोषणा कर कहा है कि इन दो विषयों की परीक्षा जल्द आजोजित की जाएगी और परीक्षा की तारीखों का ऐलान एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। 

टॅग्स :सीबीएसईदिल्लीक्राइमएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना