लाइव न्यूज़ :

CBSE CTET Admit Card 2019: इस दिन जारी होंगे सीबीएसई सीटेट के ए़़डमिट कार्ड, ctet.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 4, 2019 09:46 IST

CBSE CTET Admit card download: एडमिट कार्ड सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। सीटेट की परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

Open in App

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) परीक्षा के फॉर्म करेक्शन की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जून महीने के पहले सप्ताह में इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। सीटेट की परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। सीटेट का पहला पेपर सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक और सीटेट का दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। सीबीएसई सीटेट 2019 परीक्षा देश भर के 107 शहरों में आयोजित किया जाएगा।

ऐसे डाउलोड करें सीबीएसई सीटेट 2019 परीक्षा का एडमिट कार्ड

- सबसे पहले सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।- यहां सीटेट 2019 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।- यहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी। एंटर दबाएं।- आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

गौरतलब है कि सीबीएसई ने सीटेट 2019 के लिए ऐसे लोगों को आवेदन के लिए अनुमति दी थी जो 23 अगस्त 2010 से पहले के एनसीटीई द्वारा निर्धारित क्राइटेरिया पर खरे उतरते हों। सीबीएसई ने यह भी निर्देश दिया है कि 23 अगस्त 2010 से पहले स्नातक के साथ बीएड कर चुके वह अभ्यर्थी जिनका अंक 50 फीसद से कम है भी इस परीक्षा में शामिल हो सकता है।

टॅग्स :सीबीएसई.एनआईसी.इनकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षासीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना