लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए जारी किए 7 जरूरी निर्देश, हुई चूक तो नहीं मिलेगी एग्जाम की परमिशन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 11, 2019 17:52 IST

उम्मीदवार CBSE की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर बोर्ड से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं, इस साल लगभग 28 लाख परीक्षार्थी CBSE बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले हैं

Open in App

सेट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परिक्षाएं जल्द शुरू होने वाली है। CBSE बोर्ड ने नियमों में किये गए बदलावों को लेकर अभ्यर्थियों को सूचना दी है। नीचे दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़े। उम्मीदवार CBSE की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर बोर्ड से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं। इस साल लगभग 28 लाख परीक्षार्थी CBSE बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले हैं।

नियमों में किये गए बदलाव

1.CBSE बोर्ड ने रेगुलर छात्रों के लिए यूनीफॉर्म को लेकर सख्त आदेश दिए है। अगर अभ्यर्थी ने ड्रैस सही तरीके से नहीं पहनी हैं, तो उसे परीक्षा हॉल में नहीं बैठने दिया जाएगा।

2.परीक्षा के समयानुसार 10 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

3.एडमिट कार्ड पर प्रिंसीपल के हस्ताक्षर के अलावा पैरेंटस के भी हस्ताक्षर अनिवार्य है। अगर हस्ताक्षर नहीं है तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

4.परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की लिखित पर्ची, मोबाइल, पर्स और डिजीटल घड़ी का प्रवेश निषेध है।

5.प्रत्येक उम्मीदवार परीक्षा हॉल में पेन और स्टेशनरी ले जा सकते हैं।

6.इसके अलावा स्कूल का पहचान कार्ड और एडमिट कार्ड ले जाना जरुरी है। इसके आधार पर ही आपको परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश मिल सकेगा।

7.जिन उम्मीदवारों को डायबिटीज से जुड़ी शिकायत है वो स्नैक्स भी ले जा सकते है।   

 

टॅग्स :सीबीएसई.एनआईसी.इनexam
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना