लाइव न्यूज़ :

Manipur 10th Result 2020: मणिपुर बोर्ड कुछ ही देर में जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, छात्र ऐसे करें आसानी से चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 15, 2020 13:25 IST

Manipur 10th Result 2020: मणिपुर बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। पिछले साल मणिपुर बोर्ड 10 वीं की परीक्षा में 74.69 फीसदी छात्र पास हुए थे। लड़कों 78.93 प्रतिशत और लड़कियां 76.54 प्रतिशत पास हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर बोर्ड कुछ ही देर में 10वीं के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड का आधिकारि वेबसाइट manresults.nic.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Manipur 10th Result 2020: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (BSEM) के 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जोकि अब खत्म होने जा रहा है। मणिपुर बोर्ड कुछ ही देर में 10वीं के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

बोर्ड ने 17 फरवरी को राज्य में HSLC की परीक्षा अंग्रेजी की परीक्षा के साथ शुरू की और 5 मार्च को मैट्रिक की परीक्षा संपन्न हुई। इस बीच  कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते परिणामों में देरी हुई है क्योंकि कॉपियों के मूल्यांकन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन, अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। पिछले साल मणिपुर बोर्ड 10 वीं की परीक्षा में 74.69 फीसदी छात्र पास हुए थे। लड़कों 78.93 प्रतिशत और लड़कियां 76.54 प्रतिशत पास हुए थे। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 18 मई को जारी किया था।

Manipur 10th Result 2020: ऐसे करें 10वीं का रिजल्ट चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट manresults.nic.in पर लॉगइन करें।

स्टेप 2- इसके बाद 'Class 10 results' पर क्लिक करें।

स्टेप 3- फिर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4- अब आपका रिजल्ट कम्प्यूटर स्क्रीन पर शो कर जाएगा।

स्टेप 5- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट ले सकते हैं।

काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी बोर्ड  (COHSEM) के बारे में 

मणिपुर हायर सेकेंडरी एक्ट 1992 के अंतर्गत मणिपुर उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (COHSEM) की स्थापना सन् 1992 में किया गया था। काउंसिल के स्थापना से पहले राज्य में +2  के कोर्स  बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित किया जाता था। बोर्ड हर साल फरवरी या मार्च में 10वीं और एचएसई के एग्जाम आयोजित कराता है। इसके बाद इनके रिजल्ट मई या जून में घोषित करता है। बोर्ड मणिपुर राज्य में उच्चतर माध्यमिक शिक्षा से जुड़े मामलों का आयोजन, नियंत्रण, विनियमन और देखभाल करता है। यह एक आधिकारिक निकाय है जो मणिपुर राज्य में उच्च माध्यमिक शिक्षा को बढ़ावा देने और विकास के लिए जिम्मेदार है।

टॅग्स :मणिपूर एचएसएलसी परिणामएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना