लाइव न्यूज़ :

BSEB 10th Result 2020: लॉकडाउन के चलते रुका बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, आज भी नहीं होगा घोषित, जानें नई डेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2020 14:48 IST

छात्र यह रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Open in App

लॉकडाउन के बीच बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट आज घोषित नहीं होगा। यह जानकारी बिहार बोर्ड ने दी है। हालांकि बोर्ड ने अभी नई तारीख तय नहीं किया है। जल्द ही बोर्ड नई तारीख का ऐलान करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कक्षा 10वीं का रिजल्ट अप्रैल महीने में जारी हो सकता है। 

छात्र यह रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। बिहार बोर्ड ने सूचित किया कि वर्तमान में लॉकडाउन लागू होने के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया रुकी हुई है। COVID-19 और लॉकडाउन इसलिए परिणाम जल्द ही किसी भी समय घोषित नहीं किए जाएंगे।   

हालांकि बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कॉमर्स, साइंस, आर्ट्स स्ट्रीम में कुल मिलाकर 80.44 प्रतिशत पास हुए हैं। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 तीन फरवरी से शुरू हुई थी। इस परीक्षा में 12 लाख 5 हजार 390 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने इसके लिए 1283 परीक्षा केंद्र बनाए थे। पिछली बार की तरह इस बार भी बेटियों ने ही बाजी मारी है। साइंस संकाय में नेहा कुमारी बनीं टॉपर साइंस संकाय में नेहा कुमारी ने कुल 476 अंक (95.2 फीसदी) के टॉप किया है। उनके बाद विकी कुमार ने 474, जहांगीर आलम ने 474, शिवम कुमार वर्मा ने 473 और मनीष कुमार जायसवाल ने 473 अंक लाकर टॉप 5 में जगह बनाई है।

साइंस में कुल 2,24,971 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन, 1,62,471 विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन और 3,601 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं।

आर्ट्स में साक्षी कुमारी बनीं टॉपर आर्ट्स में साक्षी कुमारी ने 474 अंक (94.80 फीसदी) प्राप्त कर टॉप किया है। उनके बाद मुकेश कुमार 470, सिंपी कुमारी 469, रोहित पासवान ने 465 और ज्ञानोदय कुमार को 465 अंक मिले हैं। आर्ट्स में कुल 1,75,017 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन, 2,86,454 विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन में और 50,113 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं। कॉमर्स में कौसर फातिमा सुधांशु नारायण चौधरी बने टॉपर कॉमर्स स्ट्रीम में कौसर फातिमा तथा सुधांशु नारायण चौधरी ने कुल 476 अंक (95.2 फीसदी) प्राप्त कर टॉप किया है। कॉमर्स में कुल 43,296 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन, 20,514 विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन में और 2,401 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं।

टॅग्स :बीएसईबी 10th रिजल्ट २०१९बिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBSEB Bihar Board Class 10th results: बिहार बोर्ड में छात्राओं ने मारी बाजी, दो छात्राओं के 492 अंक; यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतBSEB Bihar Board 12th Result: 1317846 छात्रों ने दी परीक्षा?, 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, 85.19 प्रतिशत पास?

भारतBSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: इंटर और मैट्रिक के परिणाम आज?, जानिए कब और कैसे करें चेक, मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना