ओडिशा सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (BSE Odisha) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड की ओर से कटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट को घोषित किया है। जिन छात्रों ने ओडिशा बोर्ड की परीक्षा दी है वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर देख अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
BSE Odisha Result: ऐसे करें चेक
1- छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक orissaresults.nic.in, bseodisha.nic.in पर लॉग इन करें।
2- वेबसाइट पर लॉगइन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
3- लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।
4- इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।
5- यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
BSE Odisha Result 2019: 10वीं की परीक्षा 2 मार्च को हुई थी समाप्त
BSE Odisha Class 10वीं की परीक्षा 2 मार्च 2019 को समाप्त हुई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद बोर्ड को कई परेशानियों से जूझना पड़ा था। इंग्लिश के पेपर को कैंसिल कर दिया गया था और इसे पुनः संचालित किया गया था। बोर्ड को परीक्षा के बाद 108 मैथमेटिक्स के आंसर शीट के गायब होने की शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी थी। इस कारण से भी रिजल्ट जारी होने में देरी की संभावना जताई गई थी।
BSE Odisha 10th Result 2019 : बीते साल इतने छात्र हुए थे पास
बीते वर्ष 6 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें 4 लाख 86 हजार छात्र सफल हुए थे। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया था। इस साल भी इतने ही छात्रों के परीक्षा में भाग लेने की सम्भावना है। बीते वर्ष रिजल्ट 7 मई को प्रकाशित किया गया था।
ओडिशा बोर्ड के बारे में
बीएसई ओडिशा शिक्षा अधिनियम 1953 के तहत बनाई गई थी। बोर्ड ओडिशा राज्य में सभी माध्यमिक शिक्षा पर नियंत्रण और मेंटेन करता है। ओडिशा में 10वीं की परीक्षा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (बीएसई) आयोजित करते हैं। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) का मुख्यालय कटक में स्थित है।