लाइव न्यूज़ :

बोर्ड परीक्षा: छात्रों के अलावा शिक्षक और स्कूल कर्मी भी पहनेंगे मास्क, करेंगे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

By एसके गुप्ता | Updated: May 21, 2020 06:13 IST

सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में राज्यों से कहा है कि बोर्ड परीक्षा देने वालों के लिए राज्य प्रशासन बसों का इंतजाम करें। जिससे सोशल डिस्टेसिंग नियमों का सही से पालन हो सके और छात्रों को परेशानी न हो।

Open in App
ठळक मुद्देबोर्ड परीक्षाओं में छात्रों के साथ शिक्षक और स्कूल कर्मियों को भी मास्क पहनने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करना होगा।केंद्रीय गृहमंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और राज्यों की रुकी हुई बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए सीबीएसई और राज्यों की मांग पर सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को लेकर बुधवार को आदेश जारी किए हैं।

बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों के साथ शिक्षक और स्कूल कर्मियों को भी मास्क पहनने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करना होगा। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और राज्यों की रुकी हुई बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए सीबीएसई और राज्यों की मांग पर सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को लेकर बुधवार को आदेश जारी किए हैं। जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वह बोर्ड परीक्षार्थियों को ध्यान में रखकर स्पेशल बसें चलाएंगे।

सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में राज्यों से कहा है कि बोर्ड परीक्षा देने वालों के लिए राज्य प्रशासन बसों का इंतजाम करें। जिससे सोशल डिस्टेसिंग नियमों का सही से पालन हो सके और छात्रों को परेशानी न हो। सीबीएसई गृहमंत्रालय के आदेश को ध्यान में रखते हुए स्कूलों और राज्य शिक्षा निदेशालयों के लिए आदेश जारी करेगा।

सीबीएसई के एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि कंटेनमेंट जोन में कोई भी बोर्ड परीक्षा का सेंटर नहीं होगा। शिक्षक, छात्र और स्कूल स्टाफ के लिए परीक्षा केंद्र में मास्क पहनना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा स्क्रीनिंग और सेनिटाइजेशन की व्यवस्था करनी है।

परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्पेशल बसें चलाएंगे। जिससे परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज फेस मास्क और सेनिटाइजर ले जाने संबंधी निर्देश पहले ही जारी कर चुके हैं। अब गृह मंत्रालय के निर्देश पर छात्रों को संक्रमण से बचाने के लिए बोर्ड नए आदेश तैयार कर रहा है।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाएजुकेशनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना