लाइव न्यूज़ :

Bihar Board Matric/10th Result 2018: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम की तारीख तय, 7 जून को Biharboard.ac.in पर होगा जारी

By धीरज पाल | Updated: June 1, 2018 20:43 IST

Bihar Board 10th Result 2018: तीन महीने से ज्यादा इंतजार के बाद बिहार बोर्ड (Bihar Board/BSEB) ने इस साल आयोजित हुई मैट्रिक के परिणाम की तारीख तय कर दी है। यह नतीजे 7 जून को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Open in App

पटना, 1 जून: बहुत दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board) ने् इस साल आयोजित हुई मैट्रिक परीक्षाओं के परिणाम की तारीख तय कर दी है।ताजा खबरों के मुताबिक बिहार बोर्ड 7 जून को रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि इससे पहले खबरें थी 20 जून को मैट्रिक का रिजल्ट जारी होगा। छात्र रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

छात्रों को बता दे कि मैट्रिक कक्षा की परीक्षाएं (BSEB Matric Exams 2018)  21 फरवरी से शुरू हुई जो 28 फरवरी को समाप्त हो गई। फरवरी में समाप्त हुए परीक्षाओं का परिणाम अभी तक नहीं जारी हुआ है। लगभग तीन महीने से ज्यादा बिहार बोर्ड मैट्रिक (Bihar Matric Board Results 2018)  के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर कर रहे हैं। 

जुलाई से होगा नए सत्र की शुरुआत 

बिहार बोर्ड मैट्रिक के छात्रों के सिर पर दो परेशानियां सता रही है। पहला इस साल घोषित होने वाले रिजल्ट और दूसरा नए सत्र में प्रवेश करने को लेकर। बिहार बोर्ड मैट्रिक के छात्र 10वीं के प्रवेश के बाद नए कक्षाओं में प्रवेश लेंगे। जिसके लिए वर्तमान कक्षा के अंक प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। ऐसे में उन्हें नए सत्र में नए कक्षाओं में प्रवेश लेने की चिंताएं सता रही है।

बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक कक्षा में लगभग 17.7 लाख छात्रों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बोर्ड मे एग्जाम कराने कि लिए लगभग पूरे राज्य में 1426 परीक्षा केंद्र शामिल थे। 

पिछले साल 22 जून को आएं थे बिहार बोर्ड मैट्रिक (Bihar Board Matric Result 2018) के रिजल्ट 

पिछले साल बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड 22 जून को मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा की थी। साल 2017 में बीएसईबी बोर्ड में लगभग 17,23,911 छात्र परीक्षाओं में शामिल थे और 50 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

यूं करें बिहार बोर्ड (BSEB) मैट्रिक के नतीजे की जांच - 

-    छात्र बोर्ड की वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं।- होम स्क्रीन पर रिजल्ट (Bihar Board Matric Result 2018) के लिंक पर क्लिक करें।- छात्र अपना रोल नंबर, जन्मतिथि व नाम अंकित करें। -   सब्मिट लिंक पर क्लिक करें। कुछ देर इंतजार के बाद रिजल्ट आएगा उसे डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट ले लें। ताकि भविष्य में काम आ सके।  

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील