Assam CEE Result 2019: असम साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (एएसटीयू) ने शुक्रवार को नतीजे घोषित कर दिया। इस परीक्षा को हर साल असम साइंस और टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी ओर से आयोजित कराया जाता है। परीक्षा के नतीजे को आप astu.ac.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
असम साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी परीक्षा को 28 अप्रैल को आयोजित किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार Assam CEE नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं या फिर उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
Assam CEE Result 2019: नतीजों को कैसे करें चेक
- नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट astu.ac.in पर जाना होगा।
- इसके बाद यहां आपको Assam CEE नतीजे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अप्लीकेशन नंबर/ यूजरनेम और पासवर्ड को डालना होगा।
- इसके बाद आपको सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Assam CEE Result 2019 के नतीजे और मेरिट लिस्ट आपके सामने होगा।
Assam CEE Result 2019 के नतीजे हासिल करने के बाद इसकी हार्ड कॉपी अपने पास जरूर सुरक्षित रख लें। भौतिकी, रसायन शास्त्र और गणित विषय में अंकों के आधार पर ये मेरिट लिस्ट जारी होगी।