लाइव न्यूज़ :

एम्स के प्रोफेसर ने नयी किताब में बताया, बढ़ती उम्र को खूबसूरती के साथ कैसे अपनाएं

By भाषा | Updated: January 20, 2020 15:18 IST

दिल्ली के एम्स में वृद्ध चिकित्सा विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर प्रसून चटर्जी अपनी पुस्तक “हेल्थ एंड वेल बींग इन लेट लाइफ : पर्सपेक्टिव्स एंड नरेटिव्स फ्रॉम इंडिया’’ में सक्रिय वयस्कता से जीवन के अंतिम चरण तक कैसे बढ़ें, इसके ब्योरे उपलब्ध कराते हैं।

Open in App

बढ़ती उम्र को टाला नहीं जा सकता, इसलिए इसे खूबसूरती के साथ कैसे अपनाया जाए, एक नयी पुस्तक लोगों को इसके तरीके बताती है। इस पुस्तक में बढ़ती उम्र से जुड़ी तमाम उन धारणाओं को खत्म करने का प्रयास किया गया है जो वृद्धावस्था को केवल अकेलेपन, कष्ट, अनुत्पादकता और निर्भरता से जोड़ कर देखती हैं।

दिल्ली के एम्स में वृद्ध चिकित्सा विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर प्रसून चटर्जी अपनी पुस्तक “हेल्थ एंड वेल बींग इन लेट लाइफ : पर्सपेक्टिव्स एंड नरेटिव्स फ्रॉम इंडिया’’ में सक्रिय वयस्कता से जीवन के अंतिम चरण तक कैसे बढ़ें, इसके ब्योरे उपलब्ध कराते हैं।

यह किताब ऐसे किस्से-कहानियों से भरपूर है जिसे कोई भी बुजुर्ग या जिन परिवारों में बुजुर्ग रहते हैं, वे आसानी से खुद से जोड़ कर देख सकते हैं। किताब की कई दिलचस्प कहानियों में से एक कहानी 80 साल की महिला और उसकी 45 साल की तलाकशुदा बेटी के बीच के खूबसूरत रिश्ते की है जो अपनी मां के जीवन के अंतिम क्षणों में उसे शांत एवं खूबसूरत बने रहने में मदद करती है।

इसमें कई गुमनाम नायकों की प्रेरणादायक कहानियां भी हैं जो शारीरिक एवं सामाजिक चुनौतियों के बावजूद अपने जीवन का पूरा आनंद ले रहे हैं और समाज में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इस पुस्तक में 10 पाठ हैं जिनके जरिए भूलने की आदत, कब्ज की समस्या, कैंसर और स्ट्रोक जैसे वृद्धावस्था के तमाम पहलुओं पर बात की गई है।

चटर्जी ने उन संदेहों को भी मिटाने का प्रयास किया है कि वृद्धावस्था ‘सन्यास’ की धारणा के समान है और ऐसे किस्से-कहानियों को बयां किया हैं जहां यौन स्वास्थ्य का स्वस्थ रहने और जीवन की गुणवत्ता से सीधा संबंध मालूम पड़ता है।

उन्होंने चिकित्सकों के साथ ही देखभाल करने वालों को किताब में यह सलाह भी दी है कि बढ़ती उम्र में उन्हें कब और किन चीजों का इलाज कराना चाहिए और कब नहीं। इसके अलावा इस किताब में चटर्जी ने पूरा एक पाठ कब्ज की समस्या पर केंद्रित रखा है। साथ ही उन्होंने बुजुर्गों के यौन स्वास्थ्य, डिमेंशिया (मनोभ्रंश) आदि पर भी बात की है।

टॅग्स :एम्सएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना