लाइव न्यूज़ :

यौन संबंध बनाने से इनकार के बाद युवक ने प्रेमिका को दी प्राइवेट फोटो शेयर करने की धमकी, 50 हजार रुपये भी मांगे 

By अनुराग आनंद | Updated: February 21, 2021 09:24 IST

तमिलनाडु के एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से अपने रिलेशनशिप को समाप्त करने के बाद अपनी पूर्व प्रेमिका से नकदी और सेक्शुअल फेवर की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने कथित तौर पर लड़की से यौन संबंध बनाने और 50,000 रुपये नकद देने के बाद मामला को रफा-दफा करने की बात कही।20 साल की लड़की थिरुभुवनई के एक निजी कॉलेज में डिग्री प्रोग्राम कर रही है।

पुडुचेरी: 24 वर्षीय एक शख्स ने रिलेशनशिप समाप्त करने और उसके साथ यौन संबंध बनाने से इनकार करने के बाद अपनी पूर्व प्रेमिका को धमकी देना शुरू कर दिया। मिल रही जामकारी के मुताबिक, लड़की द्वारा यौन संबंध बनाने से इनकार करने के बाद से ही युवक उसे परेशान करने लगा। 

उसने उससे पैसे की मांग की और ऐसा नहीं करने पर अपनी पूर्व प्रेमिका को उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी। कथित तौर युवक द्वारा बार-बार दिए जा रहे धमकी की वजह से लड़की परेशान हो गई। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, अपनी पूर्व प्रेमिका को परेशान करने वाला वह व्यक्ति तमिलनाडु का रहने वाला है। उसने कथित तौर पर लड़की से यौन संबंध बनाने और 50,000 रुपये नकद देने के बाद मामला को रफा-दफा करने की बात कही। आरोपी की पहचान कार्थी नाम के एक शख्स के रूप में हुई है।

व्हाट्सऐप के जरिए आरोपी दोस्त बन गया

इस समय कार्थी बेरोजगार है। आरोपी शख्स और 20 वर्षीय लड़की कुछ महीने पहले अपने दोस्तों द्वारा बनाए गए एक व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल हुए। 20 साल की लड़की थिरुभुवनई के एक निजी कॉलेज में डिग्री प्रोग्राम कर रही है।

इस व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से ही कांटेक्ट नंबर लेकर कार्थी नाम के शख्स ने लड़की से दोस्ती की और फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। कुछ समय बाद, दोनों में करीबी बढ़ी और व्यक्तिगत मुलाकात हुई।

उन्होंने एक साथ पुडुचेरी और तमिलनाडु में कई पर्यटन स्थलों का दौरा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई तस्वीरें भी लीं।

आरोपी ने तस्वीरें पोस्ट करने की धमकी दी

कुछ समय बाद, आरोपी ने कार्थी के साथ अपना रिश्ता तोड़ लिया और वह उससे बचने लगी। युवक ने कथित तौर पर लड़की को धमकी देना शुरू कर दिया और कहा कि वह उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करेगा और वह इन फोटो को उसके माता-पिता के साथ-साथ उसकी छोटी बहन को भी भेजेगा। आरोपी ने अपनी चुप्पी के बदले लड़की से पैसे और एक बार फिर से यौन संबंध बनाने की मांग की। 

टॅग्स :रिलेशनशिपसोशल मीडियाव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई