पूर्व मंत्री के फॉर्म हाउस में घोड़ा काबू करने वाली सुई लगाकर बच्ची से 9 घंटे में 3 बार रेप

By खबरीलाल जनार्दन | Published: June 7, 2018 11:46 AM2018-06-07T11:46:27+5:302018-06-07T11:46:27+5:30

रेप आरोपी कई सालों से पूर्व मंत्री के फॉर्म हाउस में पशु चिकित्सक के हेल्पर के तौर पर काम कर रहा था।

yamunanagar 6 year old rape case minister form house Horse handling medicines | पूर्व मंत्री के फॉर्म हाउस में घोड़ा काबू करने वाली सुई लगाकर बच्ची से 9 घंटे में 3 बार रेप

पूर्व मंत्री के फॉर्म हाउस में घोड़ा काबू करने वाली सुई लगाकर बच्ची से 9 घंटे में 3 बार रेप

यमुनानगर (हरियाणा), 7 जूनः हरियाणा के एक गांव में पांच वर्षीय मासूस से कथित तौर पर बलात्कार और उसकी हत्या करने के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान में जैसलमेर के रहने वाले देवी सिंह ने तीन जून को मासूम से कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी। 

अधिकारी ने बताया , ‘‘घटना के बाद पुलिस से बचने के इरादे से वह फर्जी बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गया। लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में सफल रही। ’’पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है और आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी देवी सिंह पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फॉर्म हाउस पर पशु चिकिस्तक का हेल्पर था। उसने बच्ची को घोड़े को काबू में करने वाली सुई लगा दी थी। उसने फॉर्म हाउस में पशु चिकित्सक के साथ रह यह देखा था कि घोटे को सुस्त करने के लिए कौन सा टीका लगाया जाता है। उसने बच्ची को वही टीका लगा था।

अभिनेत्री ने बीजेपी अध्यक्ष को दी गालियां, वीडियो देख पुलिस ने किया गिरफ्तार

घोड़ा काबू करने वाली सुई लगाने से बच्ची बेहोश हो गई थी। इसके बाद पशु डॉक्टर के हेल्पर ने बच्ची को फॉर्म हाउस में ही छिपा दिया। इसके बाद उसने नौ घंटे में तीन बार उसका रेप किया। बाद में जब उसे मामले के खुलासे का डर सताने लगा तो उसने बच्ची का गला रेतकर पास के ही एक नाले में फेंक दिया।

यमुनानगर: नाले से बरामद हुआ था पांच साल की बच्ची का शव

हरियाणा में यमुनानगर जिले में पांच साल की एक बच्ची का शव एक नाले से बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया था कि अज्ञात आरोपी ने लड़की का गला दबा दिया, फिर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

लड़की के पिता कल अपनी बेटी के साथ नदी के किनारे मछली पकड़ रहे थे। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए उन्होंने अपनी बेटी से कहा कि वह पास ही स्थित अपने घर से छाता ले आए। पुलिस ने बताया कि बच्ची घर से छाता लेकर गई लेकिन वापस नहीं लौटी। जब उसके पिता घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि उनकी बेटी लापता है।

बिहार: पटना के डीएसपी ने की लड़की से सेक्स की डिमांड, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

इसके बाद पीड़िता के पिता ने ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। लड़की का शव उसके घर के पास के एक नाले से बरामद किया गया। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन - चार लोगों को हिरासत में लिया था अब आरोपी की ‌गिरफ्तारी की है।

Web Title: yamunanagar 6 year old rape case minister form house Horse handling medicines

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे