लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेसवे परः ड्राइवर को झपकी और भारी वाहन और बस में टक्कर, 6 की मौत और 19 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2025 15:41 IST

ड्राइवर को झपकी आने से आगरा जा रही एक मिनी बस एक भारी वाहन से टकरा गई। घटनास्थल पर ही छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया है और इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। दुर्घटना रात करीब चार बजे हुई , जिसमें दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक निजी बस पलट गई।आशंका है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह दुर्घटना घटी।

मथुराः यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थानाक्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा, “पहली घटना शुक्रवार देर रात तीन बजे हुई जब संभवतः ड्राइवर को झपकी आने से आगरा जा रही एक मिनी बस एक भारी वाहन से टकरा गई। घटनास्थल पर ही छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया है और इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना रात करीब चार बजे हुई , जिसमें दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक निजी बस पलट गई।

उन्होंने कहा, “इस दुर्घटना में घायल आठ लोगों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि नौ अन्य को आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है।” उन्होंने कहा कि आशंका है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह दुर्घटना घटी।

छत्तीसगढ़ में टक्कर के बाद कार में आग लगने से चार लोगों की मौत, दो घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात लगभग सवा एक बजे जिले के आतुरगांव के करीब दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से चार लोगों युवराज सोरी (24), हेमंत शोरी (20), सूरज उइके (19) और दीपक मरावी (19) की मौत हो गई तथा दो अन्य पृथ्वीराज सलाम (19) और प्रीतम नेताम (21) घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती देर रात जब छह युवक एक कार में सवार होकर जिले के केशकाल से कांकेर की ओर जा रहे थे तब उनकी कार आतुरगांव के करीब एक पुल के किनारे कंक्रीट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद स्पार्किंग और शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें से दो व्यक्ति ही बाहर निकाल पाए और चार अन्य की कार के अंदर ही जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल और दमकल वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

दमकल वाहन ने कुछ देर आग पर काबू पा लिया। शवों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को कांकेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीYamuna Expressway Industrial Development Authorityआगराउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी