हिंदू रीति रिवाज से शादी करने न्यूजीलैंड से भारत आयी थी महिला, दिल्ली के होटल में मृत मिली

By भाषा | Published: November 16, 2019 05:17 PM2019-11-16T17:17:25+5:302019-11-16T17:17:25+5:30

मृतका की पहचान तुली पॉली ऐन के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार महिला उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी और अपने आस्ट्रेलियाई पुरुष मित्र के साथ भारत आयी थी। शनिवार की सुबह उसे पुरुषमित्र ने अचेत अवस्था में पाया।

Woman who came to India from New Zealand to marry Hindu customs, found dead in a hotel in Delhi | हिंदू रीति रिवाज से शादी करने न्यूजीलैंड से भारत आयी थी महिला, दिल्ली के होटल में मृत मिली

मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। 

Highlightsहोटल कर्मचारियों को सूचना दी जिसके बाद महिला को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला उच्चरक्तचाप से पीड़ित थी।

भारतीय रीति रिवाजों से शादी करने न्यूजीलैंड से भारत आयी 49 वर्षीय विदेशी महिला पहाड़गंज के एक होटल में शनिवार सुबह मृत मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतका की पहचान तुली पॉली ऐन के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार महिला उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी और अपने आस्ट्रेलियाई पुरुष मित्र के साथ भारत आयी थी। शनिवार की सुबह उसे पुरुषमित्र ने अचेत अवस्था में पाया। उसने होटल कर्मचारियों को सूचना दी जिसके बाद महिला को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला उच्चरक्तचाप से पीड़ित थी और ऐसा प्रतीत होता है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। 

सड़क दुर्घटना में रूसी पर्यटक की मौत

गोवा के अरामबोल बीच गांव में शुक्रवार की शाम एक दुपहिया वाहन की एक अन्य बाइक से टक्कर होने से एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में डेनिस बेल्याकोव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य दोपहिया वाहन चला रही एलिसा डॉन हम्मेल घायल हो गई। उन्होंने बताया कि एक अमेरिकी नागरिक हम्मेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Web Title: Woman who came to India from New Zealand to marry Hindu customs, found dead in a hotel in Delhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे