लाइव न्यूज़ :

महिला ने बेटे की हत्या की, मानसिक रूप से बीमार बहन को कर रहा था तंग

By अनुराग आनंद | Updated: March 31, 2021 09:45 IST

सावजी शियाल को उसकी मां दुधीबेन और मुन्ना बरैया नाम के पड़ोसी ने रविवार देर रात डंडे से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देचार बच्चों का पिता शियाल मानसिक रूप से बीमार अपनी 22 वर्षीय बहन को परेशान कर रहा था।एक अन्य मामले में प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र में पति से नाराज महिला ने बेटे की हत्या कर दी।

अमरेली: गुजरात के अमरेली जिले के खेड़ा गांव में एक महिला ने अपने 30 वर्षीय बेटे की कथित रूप से हत्या कर दी जो मानसिक रूप से बीमार बहन को परेशान कर रहा था। यह जानकाीी पुलिस ने सोमवार को दी।

पिपावाव थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सावजी शियाल को उसकी मां दुधीबेन और मुन्ना बरैया नाम के पड़ोसी ने रविवार देर रात डंडे से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। सावरकुंडला के पुलिस उपाधीक्षक के जे चौधरी ने बताया, ‘‘चार बच्चों का पिता शियाल मानसिक रूप से बीमार अपनी 22 वर्षीय बहन को परेशान कर रहा था।

दुधीबेन और मुन्ना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है-

दुधीबेन ने शियाल को शांत करने के लिए अपने पड़ोसी मुन्ना को बुलाया। जब सारे प्रयास नाकाम हो गए तो दोनों ने उसे डंडे से पीटा। जब उसकी मौत हो गई तो वे उसके शव को घर पर छोड़कर भाग गए।’’ उन्होंने बताया कि शियाल की पत्नी की शिकायत पर दुधीबेन और मुन्ना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।

कथित तौर पर नाराज एक महिला ने तीन वर्षीय बेटे की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी

एक अन्य मामले में प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र में पति द्वारा होली पर मायके ले जाने से मना करने से कथित तौर पर नाराज एक महिला ने तीन वर्षीय बेटे की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी और अपना भी गला काट जान देने का प्रयास किया। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुरेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि अंतू थाना क्षेत्र के पूरे बैजनाथ गांव के निवासी राकेश की पत्नी केश कुमारी ने होली पर मायके जाने के लिए कहा था।

पति पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने इस घटना को अंजाम दिया-

राकेश ने इससे इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि रविवार की रात राकेश अपने निर्माणाधीन मकान में सोने चला गया और केश कुमारी ने सोमवार अल सुबह अपने तीन वर्षीय बेटे की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि केश ने अपने गले को चाकू से काट कर खुदकुशी की कोशिश की। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ बच्चे को मृत पाया जबकि केश कुमारी गंभीर रूप से घायल पाई गई। द्विवेदी ने बताया कि परिजन ने सोमवार की सुबह पुलिस को बताए बगैर बच्चे का शव दफना दिया। इसकी खबर मिलने पर पुलिस ने शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :हत्यागुजरातप्रतापगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी