नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

By शिवेंद्र राय | Published: July 23, 2022 01:26 PM2022-07-23T13:26:18+5:302022-07-23T13:27:59+5:30

पीड़िता फरीदाबाद की रहने वाली है। आरोपी ने महिला को रेलवे में नौकरी लगवा देने का झांसा दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सारे आरोपी रेलवे के कर्मचारी हैं।

Woman Gangraped At New Delhi Station Four railway employees have been arrested | नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई बलात्कार की घटनासभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैसारे आरोपी रेलवे के कर्मचारी हैं

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से बलात्कार की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ और नौ पर ट्रेन लाइटिंग हट में इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के ट्रेन लाइटिंग हट में दो लोगों ने महिला के साथ बलात्कार किया जबकि इस दौरान दो अन्य आरोपी बाहर पहरेदारी कर रहे थे ताकि किसी के आने की सूचना अपराधियों को दी जा सके। पुलिस ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है वो सभी रेलवे के कर्मचारी हैं। सभी आरोपी रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग में काम करते हैं।

इस मामले की जानकारी देते हुए  रेलवे के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें 21-22 जुलाई की रात 3:27 बजे घटना की जानाकरी मिली। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में फोन करके एक महिला ने बताया कि उसके साथ दो लोगों ने बलात्कार किया है। फोन पर ही पीड़ित महिला ने ये भी बताया कि वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 8-9 पर खड़ी है। थाने में फोन आने के बाद पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह फरीदाबाद की रहने वाली है। पीड़ित महिला का दो साल पहले ही तलाक हो चुका है। पीड़ित महिला और आरोपी एक दूसरे को जानते थे। आरोपी ने महिला को बताया था कि वह रेलवे में नौकरी करता है और उसकी भी नौकरी लगवा देगा। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि दोनो के बीच लंबे समय से बातचीत जारी थी।

बीती 21 जुलाई को आरोपी ने पीड़िता को झांसा देकर मिलने बुलाया। आरोपी ने पीड़िता को फोन पर बताया कि उसने नया घर लिया है और उसके बेटे का जन्मदिनन भी है इसलिए एक पार्टी रखी गई है। आरोपी ने पीड़िता को पार्टी में आने का न्यौता दिया। 21 जुलाई की रात आरोपी पीड़िता से कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन पर मिला। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन से आरोपी उसे अपने साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 8-9 में बनी एक हट में ले गया। यह हट रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग के मेंटिनेंस कर्मचारियों के लिए बनी है। यहीं पर दो लोगों ने महिला के साथ बलात्कार किया। इस दौरान दो लोग बाहर पहरा भी देते रहे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में सतीश कुमार (35 वर्ष), विनोद कुमार (38 वर्ष), मंगल चंद (33 वर्ष) और जगदीश चंद (वर्ष 37) शामिल हैं। इनमें से सतीश पीड़िता के संपर्क में था जिसने उसे झांसा देकर बुलाया था।

Web Title: Woman Gangraped At New Delhi Station Four railway employees have been arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे