लाइव न्यूज़ :

UP: योगी के राज में एक और BJP विधायक पर लगा रेप का आरोप, पीड़िता ने कहा-रोज मिल रही हैं धमकियां

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 30, 2018 08:52 IST

पीड़िता का कहना है कि उसके साथ हुए रेप के बाद वह समाज में उपहास का विषय बन गई हैं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Open in App

लखनऊ, 30 मईः उन्नाव गैंगरेप मामले के बाद अब बरेली से में एक महिला ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बदायूं से बीजेपी विधायक कुशाग्र सागर पर ये आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। उसे धमकियां दी जा रही हैं। 

पीड़िता का कहना है कि उसके साथ हुए रेप के बाद वह समाज में उपहास का विषय बन गई हैं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।आपको बता दें, पिछले दिनों उन्नाव में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप करने का आरोप लगा था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा बरपा। आखिरकार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा गया।  

ये भी पढ़ें-'सरकार' की चौकीदारी में पनपते देशभक्त बलात्कारियों के बीच जंजीरों में कैद हिंदुस्तान की बेटियां

केस की जांच कर रही सीबीआई ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने भी पीड़िता का रेप किया था। सीबीआई ने इस केस को लेकर कहा था कि शशि सिंह ही पीड़ित को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुलदीप सिंह के घर लाई थी।

सीबीआई के मुताबिक, 4 जून 2017 को बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह ने उसके साथ रेप किया था और 11 जून को पीड़िता को तीन युवकों ने अगवा किया और कार में दोबारा गैंगरेप किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सीबीआई को स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी संदेह है। 

बताया गया कि पीड़िता जहां बांगरमऊ के विधायक सेंगर का नाम लेती रही, लेकिन स्थानीय पुलिस ने 20 जून को दर्ज एफआईआर में विधायक और अन्य आरोपियों का नाम शामिल नहीं किया था। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :रेपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव