लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा हत्याकांड जैसी दिल्ली में एक और वारदात: बेटे संग मिलकर पत्नी ने पति के किए 10 टुकड़े, खोपड़ी की दफन, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: November 28, 2022 16:00 IST

यह घटना राष्ट्रीय राजधानी के त्रिलोकपुरी में हुई। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी शव के टुकड़ों को पांडव नगर और पूर्वी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फेंकते थे।

Open in App
ठळक मुद्देवारदात का यह तरीका बिल्कुल श्रद्धा हत्याकांड से मिलती-जुलती है। पुलिस द्वारा बरामद सीसीटीवी फुटेज में मां-बेटे को ग्राउंड में शव के टुकड़ों को फेंकते देखा जा सकता है।महिला ने पति के 10 टुकड़े किए थे।

नई दिल्ली: श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह ही दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पांडव नगर (दिल्ली) में जून में एक शख्स की हत्या करने के आरोप में उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अंजन दास की 30 मई को हत्या की गयी और शव के 10 टुकड़े किए गए तथा उन्हें एक फ्रिज में रखा गया। पांच जून को उसके शव के टुकड़े पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में रामलीला मैदान में एक बैग के अंदर मिले थे। पूनम और उसके बेटे दीपक ने एक-एक करके पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर इन टुकड़ों को तीन-चार दिनों में ठिकाने लगाया और खोपड़ी दफन कर दी।

वारदात का यह तरीका बिल्कुल श्रद्धा हत्याकांड से मिलती-जुलती है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए सीसीटीवी फुटेज में मां-बेटे को आधी रात चांद सिनेमा के सामने स्थित ग्राउंड में शव के टुकड़ों को फेंकते देखा जा सकता है। 

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें शक था कि दास की उसकी सौतेली बेटी तथा सौतेले बेटे की पत्नी पर बुरी नजर थी। पुलिस ने बताया कि उसके शव के टुकड़े रखने के लिए इस्तेमाल किए गए फ्रिज को जब्त कर लिया गया है। शव के टुकड़े मिलने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत छिपाने तथा झूठी सूचना देने) के तहत पांडव नगर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना राष्ट्रीय राजधानी के त्रिलोकपुरी में हुई। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी शव के टुकड़ों को पांडव नगर और पूर्वी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फेंकते थे। गौरतलब है कि श्रद्धा वालकर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आफताब भी उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रीज में रखा था और 18 रातों तक उन्हें ठिकाने लगाता रहा। आफताब दिल्ली पुलिस की हिरासत में है और उसका पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा रहा है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीश्रद्धा वालकर हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप