लाइव न्यूज़ :

कौन थे अरविंदन बालकृष्णन, जिनकी लंदन की जेल में हुई मौत, जानिए यहां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2022 18:47 IST

81 साल के अरविंदन बालकृष्णन को 6 साल पहले ब्रिटेन की कोर्ट ने रेप मामले में दोषी पाते हुए 23 साल जेल की सजा सुनाई थी। बालकृष्णन ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में पैदा हुए अरविंदन बालकृष्णन ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की थीबालकृष्णन ने अपनी बेटी को बर्बर तरीके से 30 तक कैद में बंद करके रखाबालकृष्णन पर दो महिलाओं ने रेप का आरोप लगाया तब जाकर उनकी गिरफ्तारी हुई थी

लंदन:रेप कांड के दोषी और लंदन में माओवादी संगठन की बागडोर संभालने वाले भारतीय मूल के अरविंदन बालकृष्णन की शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में एचएमपी डार्टमूर जेल में मौत हो गई है।

81 साल के अरविंदन बालकृष्णन को 6 साल पहले ब्रिटेन की कोर्ट ने रेप मामले में दोषी पाते हुए 23 साल जेल की सजा सुनाई थी। साल 2016 में लंदन की कोर्ट ने अरविंदन बालकृष्णन महिलाओं पर अश्लील हमले के छह मामलों, रेप के चार मामलों और शारीरिक चोट पहुंचाने के दो मामलों में इस सजा को सुनाई गई थी।

जूरी ने अरविंदन बालकृष्णन को दिसंबर 2015 में उस मामले में दोषी ठहराया था, जिसमें बालाकृष्णन पर आरोप था की उन्होंने अपनी बेटी को बर्बर तरीके से 30 तक कैद में बंद करके रखा। कोर्ट ने बालाकृष्णन की बेटी ने अपने बयान में कहा था, "वो स्थिति बेहद भयानक, अमानवीय और अपमानजनक थी।" 

जज ने जनवरी 2016 में बालकृष्णन को सजा सुनाते हुए अपने फैसले में बालाकृष्णन को कहा, "आपने अपनी बेटी को एक सामना समझा न की उसे व्यक्ति माना। बेटी को बाहरी दुनिया से बचाने के लिए आपने जघन्यतम कृत्य किया है और उसके लिए आपने बेहद क्रूर वातावरण बनाया।"

मालूम हो कि केरल के एक गांव में पैदा हुए बालकृष्णन ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की थी। साल 1963 में यूके जाने से पहले बालाकृष्णन सिंगापुर और मलेशिया में भी रहे थे। वहीं पर बाला की मुलाकात चंदा से हुई, जिनसे उन्होंने साल 1969 में शादी कर ली थी।  

लंदन की स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने नवंबर 2013 में दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन में बाला के फ्लैट पर छापा मारा, जब दो महिलाओं ने रेप के मामले में बाला पर आरोप लगाया था। 

बालकृष्णन ने महिलाओं द्वारा लगाये गये रेप के आरोप का खंडन करते हुए जूरी के सामने कहा कि वह "ईर्ष्यालु" महिलाओं के बीच यौन "प्रतिस्पर्धा के बीच में फंस गये थे। इस मामले में स्कॉटलैंड यार्ड के जासूसों ने लंबी जांच के बाद बाला के खिलाफ सारे सबूत कोर्ट में पेश किये, जिसके बाद उन्हें सजा हुई। 

टॅग्स :रेपLondonकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई