लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन है सुनील राठी? जेल के अंदर माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या करने का आरोपी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 11, 2018 19:57 IST

साल 1997 के दौरान सुनील राठी के पिता नरेश राठी शहर मेरठ की टिकरी नगर पंचायत के चेयरमैन हुआ करते थे।

Open in App

विभव देव शुक्ल

 बीते दिनों बागपत जेल में मारे गए के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या में एक दूसरे माफिया सुनील राठी का नाम खूब उछल रहा है। हालांकि यह नाम उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में भी अच्छे से पहचाना जाता है। किसी जमाने में खुद की गैंग में 150 से अधिक शूटर रखने वाले इस माफिया के नाम हत्या, रंगदारी, फिरौती और अपहरण के तमाम मामले दर्ज हैं।

 लेकिन सवाल यह उठता कि अपराध की दुनिया में यह नाम इतना बड़ा कैसे बना? साल 1997 के दौरान सुनील राठी के पिता नरेश राठी शहर मेरठ की टिकरी नगर पंचायत के चेयरमैन हुआ करते थे। चुनावी रंजिश के चलते बागपत के बिजरौल भट्ठे के पास उनकी हत्या कर दी गई। घटना के कुछ समय बाद नरेश राठी की पत्नी टिकरी से चेयरमैन बनी लेकिन सुनील ने कुछ और ही ठान रखा था।

 18 साल की उम्र में सुनील ने पिता की मौत का बदला लेने की योजना बनाई। जल्द ही सुनील ने महक सिंह नामक युवक समेत दो और लोगों की हत्या कर दी। एक साल के भीतर 1998 तक सुनील उत्तराखंड के रुड़की और हरिद्वार में सक्रिय हो गया।

इस घटना के बाद सुनील राठी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तमाम अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। प्रशासन और आम जनता को अंदाजा लग चुका था कि सुनील की आपराधिक भूमिका लम्बी चलने वाली है। साल 2011 में सुनील ने रुड़की जेल के डीप्टी जेलर नरेंद्र खम्पा की हत्या की जिससे उत्तराखंड के अपराधियों की सूची में एक और नाम हमेशा के लिए जुड़ गया।

इससे पहले कि आम जनता और प्रशासन इस मुगालते में पड़ते कि सुनील की सक्रियता कम हुई है। पांच अगस्त साल 2014 को सुनील का दुश्मन चीनू पंडित रुड़की जेल से रिहा हो रहा था ठीक उस समय सुनील के दाहिने हात अमित भूरा और अन्य ने उस पर एके 47 और 9 एमएम पितौल से अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। इस मामले में अमित के अलावा सतीश राणा, देवपाल राणा, और सुशील राठी को नामजद किया गया।      

 फिलहाल मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश के डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर ने आरोपी सुनील को बताया लेकिन घटना के बाद ऐसे तमाम सवाल हैं जिनका जवाब किसी के पास नहीं है।

 इतने खूंखार अपराधी के को जेल के अन्दर पिस्तौल मिली कैसे?

ऐसे खूंखार अपराधियों की निगरानी में चूक कैसे?

इतनी भयानक घटना बिना किसी राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण के कैसे संभव?

(विभव देव शुक्ल लोकमत न्यूज में इंटर्न हैं।)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :मुन्ना बजरंगीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील