सोनू पंजाबन पर फायरिंग, जानें सेक्स रैकेट क्वीन के बारे में सबकुछ, जिसे पंसद हैं 'BAD BOYS'

By पल्लवी कुमारी | Published: January 24, 2019 01:39 PM2019-01-24T13:39:59+5:302019-01-24T13:39:59+5:30

दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाइओवर के पास देर रात करीब 3 बजे ( 24 फरवरी) सोनू पंजाबन के होंडा सिटी कार के ऊपर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई।

Who is Sonu Punjaban? women who like Bad boys | सोनू पंजाबन पर फायरिंग, जानें सेक्स रैकेट क्वीन के बारे में सबकुछ, जिसे पंसद हैं 'BAD BOYS'

सोनू पंजाबन पर फायरिंग, जानें सेक्स रैकेट क्वीन के बारे में सबकुछ, जिसे पंसद हैं 'BAD BOYS'

दिल्ली से लेकर आसपास के कई राज्यों में सेक्स रैकेट चलाने वाली  गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन का नाम क्राइम की दुनिया में कोई अनजाना नहीं है। दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाइओवर के पास देर रात करीब 3 बजे ( 24 फरवरी) सोनू पंजाबन के होंडा सिटी कार के ऊपर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई। खबरों के मुताबिक, इस घटना में सोनू पंजाबन बाल-बाल बचीं। सोनू ने घटना के बाद ये दावा किया है कि  कारसवार कुछ लोगों ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोका और ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाकर भाग गए। सोनू पंजाबन ने यह भी कहा,  तीनों गोलियां ड्राइविंग सीट के अगल-बगल से गुजर गईं। 

पुलिस के लिए भी ये बात काफी हैरान करने वाली है। बता दें कि सोनू 7 दिन की अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर है। जमानत अवधि खत्म होते ही जेल वापस जाना है। पुलिस के मुताबिक सोनू पर सैक्स रैकेट चलाने के कई केस दर्ज हैं, जिनमें वह आसानी से जमानत पर बाहर आती रही है लेकिन जब से क्राइम ब्रांच ने उसे एक नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त, किडनैपिंग, रेप और पॉक्सो केस में जेल पहुंचाया है, उसकी जमानत की राह मुश्किल हो गई है। पिछले साल उस केस में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। कुछ दिन पहले मां के इलाज के लिए कोर्ट ने एक सप्ताह की अंतरिम जमानत दी। 

दिल्ली, पंजाब से लेकर मुंबई तक फैला है इसका जाल

40 साल की सोनू पंजाबन को दिल्ली के क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने पिछली बार सोनू की गिरफ्तारी  आईपीसी की धारा 363, 366, 342, 370, 370A, 372, 373, 376, 34, 120B और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर किए थे। सोनू पंजाबन उस वक्त चर्चा में आई जब एक नामी बिजनेसमैन की लाश उसकी  गाड़ी में बरामद हुई थी। एक बार फिर सोनू पंजाबन पर गोलियां चलने के बाद वो सुर्खियों में आ गई हैं। तो आइए जानते हैं कौन है सोनू पंजाबन...

सोनू पंजाबन दिल्ली में एनसीआर में सबसे बड़े सेक्स रैकेट का बिजनेस करती है। जिसमें पंजाब लेकर राजस्थान और मुंबई के लोग तक शामिल है। जिसमें पंजाब के ग्राहकों में कथित तौर पर हाई-प्रोफाइल कारोबारी शामिल हैं। जबकि उनके कर्मचारियों में "आकांक्षी मॉडल और अभिनेत्री" भी शामिल थे।

सोनू पंजाबन को पसंद है BAD BOYS

उसके गैंग की लड़कियां को कोलकाता, मुंबई, राजस्थान और पंजाब तक भेजा जाता है। पुलिस का कहना है कि ये एक ऐसी महिला है, जिसे अच्छे लड़के नहीं बल्कि BAD BOYS यानी बुरे लड़के पसंद हैं। पुलिस का ये भी कहना है कि उसकी जिंदगी में जो भी लड़का शामिल होता है, उसकी मौत हो जाती है। उसने गैंगस्टर हेमनू सोनू से शादी की थी और मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसने सोनू का नाम लिया था।

गीता अरोड़ा से कैसे बनी सोनू पंजाबन

खुद को कॉलगर्ल बताने वाली गीता अरोड़ा उस वक्त फेमस हुई जब एक बड़े व्यापारी की लाश उसकी गाड़ी में मिली थी लेकिन गीता पुलिस से बचने में कामयाब हो गई थी। इस घटना के बाद गीता की दोस्ती रोहतक के विजय से हो गई थी। उस वक्त रिपोर्ट की मानें तो गीता और विजय दोनों शादी भी कर ली थी। शादी के कुछ महीने बाद ही विजय पुलिस के हाथों मारा गया। इसके बाद गीता की दोस्ती फिर से दीपक नाम के शख्स से हुई है। दीपक भी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। दीपक के मारे जाने के बाद गीता ने दीपक के बड़े भाई हेमंत अरोड़ा उर्फ सोनू से शादी कर ली।  इसी वजह से उसे गीता को सोनू पंजाबन कहा जाता है। हेमंत अरोड़ा उर्फ सोनू की आड़ में गीता ने अपने जिस्म के कारोबार को आगे बढ़ाया। 2006 में हेमंत सोनू भी एनकाउंटर में मारा गया था। 

चार लोगों को एनकाउंटर में फंसा उतार चुकी है मौत के घाट

हेमंत के मारे जाने के बाग सोनू पंजाबन ने अशोक उर्फ बंटी का सहारा लिया। बंटी भी दिलशाद गार्डन में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उस वक्त की खबरों की मानें तो सोनू पंजाबन ने ही रोहतक के विजय , दीपक, हेमंत अरोड़ा उर्फ सोनू और अशोक उर्फ बंटी को पुलिस की मुखबिरी बनकर मरवाया था। माना जाता है कि पुलिस सोनू पंजाबन के काम में कोई दखल ना करें इसलिए वह पुलिस की मुखबिरी बन गई थी।

सोनू पंजाबन पर फुकरे और फुकरे रिटर्न्स फिल्म बनी थी

फुकरे और फुकरे रिटर्न्स फिल्म में भोली पंजाबन का करिदार भी सोनू पंजाबन से प्रेरित है। हालांकि फिल्ममेकर ने इस बात को अधिकारिक तौर पर नहीं बताया था।

2009 की उम्र में हुई थी सोनू पंजाबन किडनैप 

पंजाब पुलिस का कहना है कि 2009 में एक 12 साल की लड़की के किडनैप होने की शिकायत दर्ज हुई थी। चार सालों के बाद 2012 में एक 16 साल की लड़की नजफगढ़ पुलिस स्टेशन में आई। उसने यह दावा किया कि उसका संबंध दलालों से है। इस घटना के बाद पुलिस ने यह खुलासा किया था कि यह वही लड़की थी जिसका अपहरण  2009 में हुआ था।

Web Title: Who is Sonu Punjaban? women who like Bad boys

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली