लाइव न्यूज़ :

टीएमसी पार्षद खालिद खान के हत्या के 2 दिन बाद भी नहीं हुई कोई गिरफ्तारी, बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम मारी थी गोली 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2019 11:48 IST

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में टीएमसी पार्षद खालिद खान की हत्या: टीएमसी पार्षद खालिद खान की हत्या का आरोप बीजेपी पर लग रहा है। लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोपों का खंडन किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे24 अगस्त की रात बाइक सवार बदमाशों ने कुल्टी के मनबेड़िया इलाके से पार्षद खालिद खान की गोली मारकर कर दी थी।खालिद खान के भाई अरमान ने बताया कि वह इलाके के वह लोकप्रिय नेता थे

पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले में टीएमसी पार्षद खालिद खान की गोली मारकर 24 अगस्त की रात हत्या कर दी गई थी। घटना के दो दिन बाद भी इस मामले में पुलिस ने फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसको लेकर विरोध प्रदर्शन में पार्षद के समर्थक और टीएमसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस को रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवानों को आसनसोल में तैनात करना पड़ा है। हालांकि पुलिस ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

24 अगस्त की रात बाइक सवार बदमाशों ने कुल्टी के मनबेड़िया इलाके से पार्षद खालिद खान की गोली मारकर कर दी थी। शनिवार रात को खाना खाने के बाद खालिद घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब अज्ञात बाइकरों ने उन पर हमला बोल दिया। खान के भाई अरमान ने बताया कि वह इलाके के वह लोकप्रिय नेता थे और इसलिए उनके दुश्मन भी थे। पार्टी के अंदर ही उनके कई विरोधी थे जो चाहते थे कि वह चले जाएं। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आसनसोल नगरपालिका के वार्ड नंबर 66 के पार्षद खालिद खान की हत्या की वजह पार्टी के अंदर ही उनके विरोधी हो सकते हैं। वहीं बंगाल के उपभोक्ता  मंत्री साधन पांडे ने हत्या का आरोप बीजेपी पर लगाया है। इस मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि उनकी पार्टी का इस हत्या कांड से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस के मुताबिक कुछ साल पहले भी  खालिद खान के हत्या की कोशिश की गई थी। 

टॅग्स :टीएमसीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला