लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: रात के वक्त घर पर फेंका बम, 3 TMC कार्यकर्ताओं की हत्या, बीजेपी पर लगा आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 15, 2019 13:38 IST

Murshidabad 3 TMC worker Dead:मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे जिसकी साजिश है उसको पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। हालांकि इस मामले में अबतक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्दे मारे गए कार्यकर्ताओं में से दो की पहचान हो चुकी है। एक है सोहेल राणा, जिसकी उम्र 19 साल है। दूसरा खैरुद्दीन शेख, जिसकी उम्र 55 साल है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव है। 

लोकसभा चुनाव-2019 के शुरुआत से ही पश्चिम बंगाल में हिंसा और राजनीति गरमाई हुई है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के समर्थकों के बीच आये दिए झड़प देखने को मिल रही है। ताजा उदारहण मुर्शिदाबाद जिले की है। जहां तृणमूल कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। ये घटना शुक्रवार (14 जून) की है। मारे गए कार्यकर्ताओं में से दो की पहचान हो चुकी है। एक है सोहेल राणा, जिसकी उम्र 19 साल है। दूसरा खैरुद्दीन शेख, जिसकी उम्र 55 साल है। कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव है। 

खबर के मुताबिक मुर्शिदाबाद में कुछ अज्ञात लोगों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं खैरुद्दीन शेख और सोहेल राणा के घर के अंदर बम फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई है। खैरुद्दीन के बेटे मिलान शेख ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है, हम उस वक्त घर में सो रहे थे, तभी अचानक हमारे घर पर बम फेंक दिया गया। उन्‍होंने मेरे पिता को मार दिया। कुछ दिन पहले ही मेरे चाचा की हत्‍या की गई थी। इसके पीछे कांग्रेस है।' 

वहीं, दो मृतकों के परिवाल वालों ने बीजेपी पर हत्या का आरोप लगाया है। एक मृतक के रिश्तेदार ने कहा, 'ये लोग हत्या के एक अन्य मामले में भी दोषी हैं। वे मेरे पीछे पड़े थे क्योंकि मैं उस मामले में गवाह हूं। कल, वे यहां आए और मुझे घर पर नहीं पाकर मेरे चाचा तथा तथा भतीजे की हत्या कर दी।'

मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे जिसकी साजिश है उसको पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। हालांकि इस मामले में अबतक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। 

8 जून को हुई थी तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या 

शनिवार शाम (8 जून) को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में झंडा खोलने को लेकर तृणमूल और बीजेपी समर्थकों में संघर्ष हुआ। जिसमें तीन बीजेपी कार्यकर्ता मारे गए।  उत्तर 24 परगना जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने दावा किया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कयूम मोल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पश्चिम बंगाल की पुलिस की ओर से फिलहाल कोई मरने वालों की संख्या के बारे में अभी नहीं बताया गया है। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुई हैं। घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!