लाइव न्यूज़ :

प. बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष की कार पर पत्थरबाजी, TMC पर आरोप

By भाषा | Updated: August 9, 2018 13:27 IST

भाजपा ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले बदमशों का ‘सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ ताल्लुक’ है।

Open in App

कोलकाता, 9 अगस्त: बांकुरा जिले के खतरा में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की कार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब इलाके में पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर पर रात के खाने के बाद घोष खतरा में अपने होटल वापस लौट रहे थे।

घोष ने बताया, ‘‘कल रात कुछ बदमाशों ने मेरे वाहन पर कुछ पत्थर फेंके।’’ उन्होंने कहा कि वे भाजपा को भी अपशब्द कह रहे थे।भाजपा विधायक घोष ने बाद में पुलिस के समक्ष एक शिकायत भी दर्ज करायी । भाजपा ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले बदमशों का ‘सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ ताल्लुक’ है।

बांकुरा जिला तृणकां नेतृत्व ने आरोप को ‘आधारहीन’ करार दिया और कहा कि हमला राज्य भाजपा में मची अंदरूनी कलह का नतीजा है और इसका सत्तारूढ़ पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है।

दूसरी तरफ नादिया जिले के चकदाहा में एक बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे भाजपा के एक अन्य नेता और पूर्व विधायक के कार पर कल अज्ञात लोगों ने हमला किया।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो