लाइव न्यूज़ :

इस युवा अभिनेत्री ने होटल में फांसी लगाकर दी जान, कुछ वक्त पहले ही हुआ था तलाक 

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 6, 2018 14:49 IST

पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना 05 सितंबर की है।

Open in App

कोलकता, 06 सितंबर:  कोलकाता से सिलीगुड़ी पहुंची बंगाली एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पायल चक्रवर्ती की उम्र 36 साल बताई जा रही है। पायल का शव सिलीगुड़ी के एक होटल से बरामद हुआ। घटना बुधवार 05 सितंबर की सुबह की है। सिलीगुड़ी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कोलकता की रहने वाली है एक्ट्रेस 

पुलिस के मुताबिक ये होटल सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत नवीनसेन रोड स्थित एक होटल में घटी है। सिलीगुड़ी थाना के आईसी देवाशीष बोस ने स्थानीय अखबारों को बताया, युवती कलकत्ता नगर पालिका के नेताजी नगर 9-48 ए दो की रहने वाली है। उसके पिता का नाम सुमित चक्रवर्ती है। वह होटल में मंगलवार की रात यह कहकर रूकी थी कि उसे सिक्किम जाना है। उसने कमरा नंबर 14 बुक कराया। 

ऐसे पता चला आत्महत्या के बारे में 

पुलिस के मुताबिक 05 सितंबर सुबह जब होटल के कर्मचारी ने आवाज दी तो अंदर से कोई आवाज नहीं आ रहा था। होटल के मैनेजर को इसकी जानकारी दी गयी। मैनेजर ने इसकी सूचना थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़ा तो वह अंदर रूप में अपने दुपट्टा से लटकी हुई थी। पायल के घर वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है। उसके आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि वह यहां अकेले क्यों आयी और ऐसा कदम क्यों उठाया।

इस फिल्म में करने वाली थी काम 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पायल आगामी बंगाली फिल्म 'केलो' में को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी थी। पायल देव कलाकार 'कॉकपिट' (2017) में कैमियो रोल भी कर चुकी थी। इसके साथ-साथ उन्होंने कुछ टीवी धारावाहिकों में भी काम किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें हाल ही में तलाक हो गया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताटॉलीवुड सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला