'DSP बोलते रहे मत मारो...दुबे ने ठोक दी', कानपुर शूटआउट में कैसे हुई CO की हत्या, आरोपी की पत्नी-सास का वीडियो वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 23, 2020 13:49 IST2020-07-23T13:47:52+5:302020-07-23T13:49:13+5:30

कानपुर का कुख्यात अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) को एसटीएफ (STF) ने 10 जुलाई को एनकाउंटर में मार गिराया है। विकास दुबे (Vikas Dubey) के साथी अमर दुबे (Amar Dubey) का भी हमीरपुर में एनकाउंटर हुआ था। कानपुर शूटआउट में यूपी पुलिस के 8 सिपाही शहीद हुए थे।

vikas dubey gang member amar dubey hot dsp devendra mishra kanpur shootout video viral of manu pandey | 'DSP बोलते रहे मत मारो...दुबे ने ठोक दी', कानपुर शूटआउट में कैसे हुई CO की हत्या, आरोपी की पत्नी-सास का वीडियो वायरल

डीएसपी/सीओ देवेंद्र मिश्रा और शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु की एडिटेड तस्वीर

Highlightsबिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे को भी यूपी एसटीएफ ने हमीरपुर में एनकाउंटर में मार गिराया था। ये विकास दुबे का राइट हैंड था। वायरल वीडियो से साफ हो गया है कि अमर दुबे ने ही सीओ देवेंद्र मिश्रा को गोली मारी थी। कानपुर कांड से तीन दिन पहले 29 जून को अमर दुबे ने खुशी नाम की लड़की से शादी की थी।

कानपुर: कानपुर शूटआउट के दौरान 2 और 3 जुलाई की रात बिकरू हत्याकांड में सबसे ज्याद बेरहमी से डीएसपी/सीओ देवेंद्र मिश्रा की हत्या हुई थी। कानपुर शूटआउट में शामिल आरोपी शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु और उसकी सास का एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें यह खुलासा हुआ है कि देवेंद्र मिश्रा को गोली गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी अमर दुबे ने मारी थी। वायरल वीडियो में शशिकांत पांडेय की सास कहती हैं, पुलिसवाले (डीएसपी देवेंद्र मिश्रा ) कहते रहे अमर भैया (अमर दुबे) मत मारो...मत मारो... लेकिन उसने पहले गाली गी और फिर गोली मार दी।

नवभारत टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शशिकांत के घर के आंगन में अमर दुबे ने सीओ देवेंद्र मिश्रा को गोली मारी थी।  शशिकांत की सास ने पुलिस को बताया, मैंने अपनी कानों से सुना था। देवेंद्र मिश्रा कह रहे थे, हम नहीं आएंगे....अब हम नहीं आएंगे अमर भैया...तब तक अमर ने गोली मार दी। गोली मारने से पहले अमर दुबे ने नीचे उतरकर वेंद्र मिश्रा को बहुत मारा था। 

<a href='https://www.lokmatnews.in/topics/vikas-dubey/'>विकास दुबे</a> (Vikas Dubey) और अमर दुबे (फाइल फोटो)
विकास दुबे (Vikas Dubey) और अमर दुबे (फाइल फोटो)

सीओ देवेंद्र मिश्रा को सिर में मारी गई थी गोली फिर काटा गया पैर

शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु ने पुलिस को बताया कि सीओ की हत्या उसके ससुर प्रेम प्रकाश और अमर दुबे ने मिलकर की थी। अमर ने कहा था कि इसी पुलिसवाले ने भईया (विकास दुबे) को बहुत परेशान किया है। सीओ के सिर पर गोली मारने के बाद उसका पैर भी काटा गया था। 

शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु ने कहा, मेरे पास खोने को कुछ भी नहीं है। ससुर (प्रेम प्रकाश) मुठभेड़ में मार दिए गए हैं। और पति (शशिकांत पांडेय) को जेल भेज दिया गया है। घर पर दो बच्चे हैं और बीमार सास है। मैं अपने बच्चों को बचाने के लिए कुछ भी करूंगी इसलिए मैं पुलिस वालों का मैं पूरा साथ दूंगी। 

अपने तीन से चार ऑडियो वायरल होने पर  शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु ने कहा, मेरे जो भी ऑडियो वायरल हुए हैं वह उस वक्त की परिस्थिति और हालात को लेकर थे। विकास दुबे ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया है। 

शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु और उसकी सास (तस्वीर- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)
शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु और उसकी सास (तस्वीर- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

कानपुर शूटआउट में 8 पुलिसकर्मी हुए शहीद, विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया

कानपुर में मुठभेड़ दो और तीन जुलाई 2020 की रात तकरीबन एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए उसके बिकरू गांव गई थी। जैसे ही पुलिस की एक टीम के विकास दुबे के घर के पास पहुंची, उसी दौरान छत से पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिसमें यूपी पुलिस (UP Police) के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। 

इस घटना के बाद से विकास दुबे फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर पांच लाख का ईनाम रखा था। 9 जुलाई 2020 को मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपा। 10 जुलाई को उज्जैन से कानपुर लाते वक्त विकास दुबे सचेंडी थाना क्षेत्र में एसटीएफ (STF) के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।

Web Title: vikas dubey gang member amar dubey hot dsp devendra mishra kanpur shootout video viral of manu pandey

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे