लाइव न्यूज़ :

Vidisha road accident: एसयूवी और ट्रक में टक्कर, 2 महिला और 2 पुरुष की मौत और 6 घायल, तीर्थयात्रा से लौट रहे थे 10 लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2024 11:02 IST

Vidisha road accident: मृतकों की पहचान किशनलाल लोढ़ा (60), विनोद कुमार माली (34), वर्दी बाई लोढ़ा (70) और राजबाई भील (48) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देVidisha road accident: घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।Vidisha road accident: सरकार दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है।Vidisha road accident: सरकार पीड़ितों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

Vidisha road accident: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में शनिवार तड़के एक एसयूवी के ट्रक से टकराने से उसमें सवार राजस्थान के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना लातेरी थाना क्षेत्र में ब्यावरा-बीना राजमार्ग पर तड़के करीब चार बजे हुई। उन्होंने कहा, “राजस्थान के झालावाड़ से सात महिलाओं समेत 10 लोगों का एक समूह तीर्थयात्रा से लौट रहा था, तभी उनकी एसयूवी एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई।”

अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान किशनलाल लोढ़ा (60), विनोद कुमार माली (34), वर्दी बाई लोढ़ा (70) और राजबाई भील (48) के रूप में हुई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “विदिशा जिले के लटेरी ब्लॉक में बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क दुर्घटना में राजस्थान के झालावाड़ में 4 लोगों की मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

जिला प्रशासन को गंभीर रूप से घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।” यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshमोहन यादवराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये