Watch: सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूध की जगह खिलाई खीर, जानें फिर क्या हुआ

By धीरज मिश्रा | Published: November 24, 2023 03:56 PM2023-11-24T15:56:40+5:302023-11-24T16:05:09+5:30

हरदोई: फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली तो आपने देखी ही होगी। फिल्म में अभिनेत्री शादी कर ससुराल पक्ष के लोगों को लूट कर फरार हो जाती थी। कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के हरदोई से आया है।

uttarpradesh hardoi two sisters looted cash after marriage | Watch: सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूध की जगह खिलाई खीर, जानें फिर क्या हुआ

photo credit twitter

Highlightsदुल्हन बनी दो सगी बहनें, सुहागरात से पहले कर दिया कांड खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर सुसराल के लोगों को किया बेहोशनकदी और जेवर लेकर दुल्हनें हुईं फरार, पुलिस कर रही है जांच

हरदोई: फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली तो आपने देखी ही होगी। फिल्म में अभिनेत्री शादी कर ससुराल पक्ष के लोगों को लूट कर फरार हो जाती थी। कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के हरदोई से आया है। यहां दो सगी बहनों ने पहले दो सगे भाईयों से शादी की। इसके बाद सुहागरात पर दूध की जगह खीर खिलाकर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। यहां बताते चले कि दोनों भाईयों के साथ लूटरी दुल्हनों की शादी एक मंदिर में हुई थी।

दलाल ने कराई थी शादी

हरदोई में दो सगे भाईयों की मां को अपने बेटों की शादी की काफी चिंता थी। उसे भी घर में बहुओं को लाने की लालसा थी। चूंकि मां, दिव्यांग थी तो उसने बेटों की शादी कराने के लिए सीतापुर के एक व्यक्ति से संपर्क किया। बेटों की शादी कराने के लिए दलाल ने दो सगी बहनों को ऑफर दिया। दिव्यांग मां अपने दोनों बेटे की शादी कराने के लिए मान गई। इसके बदले में 80 हजार रुपये भी लिए गए। हालांकि, शादी के दुल्हनों ने कांड कर दिया। अब पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस थाना के चक्कर लगा रहा है।

सिर्फ पतियों को नहीं पूरे परिवार ने खाई नशीली खीर

लूट के इरादे से दो सगे भाईयों से शादी करने के बाद जब दुल्हन जब घर आई तो बड़े प्रेम से खीर बनाकर लाई। ससुराल पक्ष के लोगों को क्या पता था कि यह खीर नशीली है। इस खीर को खाने के बाद सभी बेहोश हो गए। मौका पाते ही घर की नकदी और जेवर पर दुल्हनों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह जब ससुराल पक्ष के लोग उठे तो सारे राज से पर्दा उठा। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर शादी करवाने वाले और दुल्हनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Web Title: uttarpradesh hardoi two sisters looted cash after marriage

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे