लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: चार दिन से सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम, सिरफिरे ने पेट्रोल डालकर लगाई थी आग

By भाषा | Updated: December 23, 2018 18:16 IST

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अस्पताल में उपचार के दौरान पौड़ी की छात्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा उन्होंने दुःख की इस घड़ी में उसके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Open in App

उत्तराखंड के पौडी जिले में एक सप्ताह पहले एक टैक्सी चालक द्वारा कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देने से 70-80 प्रतिशत तक झुलस गयी कॉलेज छात्रा की रविवार को नयी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गयी।एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि छात्रा की सफदरजंग अस्पताल में मृत्यु हो गयी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अस्पताल में उपचार के दौरान पौड़ी की छात्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा उन्होंने दुःख की इस घड़ी में उसके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

घटना को दुःखद बताते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि छात्रा को बचाने का भरसक प्रयास किया गया और चिकित्सकों के परामर्श पर बेहतर उपचार के लिए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया लेकिन दुर्भाग्य से तमाम प्रयासों के बाद भी छात्रा को बचाया नहीं जा सका।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों पर सरकार सख्त है और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें कठोरतम सजा दिलायी जाये।

गढ़वाल विश्वविद्यालय में स्नातक की पढाई कर रही 21 वर्षीय छात्रा को 16 दिसंबर को पौडी से कुछ दूर बुआखाल के जंगलों में एक सिरफिरे टैक्सी चालक ने पेट्रोल छिडककर आग लगा दी थी। बंटी नाम का यह टैक्सी चालक पिछले कुछ दिनों से छात्रा का पीछा कर रहा था और जब उसने इसका विरोध किया तो उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

घटना के बाद आरोपी बंटी मौके से फरार हो गया और लडकी की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे एम्स ऋषिकेश लाया गया। गत 19 दिसंबर को उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे एयरएंबुलेंस से नयी दिल्ली के सफरदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।

आरोपी टैक्सी चालक को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। घटना से आक्रोशित गढवाल विश्वविद्यालय के छात्र तथा ग्रामीण आरोपी को फांसी की सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। 

 

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत