लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: लव-मैरिज के लिए घरवाले नहीं हुए राजी तो महिला ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: May 14, 2019 13:04 IST

महाराष्ट्र में कानून की एक छात्रा के तीन रिश्तेदारों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। छात्रा ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख करते हुए दूसरी जाति के एक व्यक्ति के साथ संबंध होने के कारण अपनी जान को खतरा होने का आरोप लगाया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शिवपुरी गांव में 26 वर्षीय दलित महिला ने अपने घर में पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला के माता-पिता दूसरी जाति के अन्य लड़के के साथ उसके प्रेस संबंध पर रजामंद नहीं थे, जिसके कारण उसने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। 

अंतरजातीय प्रेम संबंधों के कारण धमकी दे रहे छात्रा के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज

उधर, महाराष्ट्र में कानून की एक छात्रा के तीन रिश्तेदारों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। छात्रा ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख करते हुए दूसरी जाति के एक व्यक्ति के साथ संबंध होने के कारण अपनी जान को खतरा होने का आरोप लगाया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि तालेगांव एमआईडीसी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया। दो दिन पहले उच्च न्यायालय ने पुलिस को 19 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर विचार करने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया था।

पुलिस के अनुसार, आईपीसी की धारा 344, 352, 323, 506 और 507 के तहत छात्रा के मामा दत्तात्रेय बंदु शेटे और दो अन्य रिश्तेदारों रवि निवरुत्ती शेटे तथा संपत ध्यानेश्वर शेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कानून की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने अपनी याचिका में कहा कि वह मराठा समुदाय की है और अपने साथ पढ़ने वाले एक लड़के से प्यार करती है जो एक अन्य समुदाय का है जिसे राज्य में ‘‘निचली जाति’’ माना जाता है।

छात्रा की याचिका के अनुसार, लड़का ‘‘गरीब परिवार’’ से है और छात्रा के माता-पिता अंतरजातीय रिश्ते के खिलाफ हैं तथा धमकी दे रहे हैं कि अगर वह उस लड़के से मिलती रही तो वे ‘‘दोनों को मार देंगे।’’ न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक और न्यायमूर्ति आर आई चागला की अवकाशकालीन पीठ ने पुणे में तालेगांव एमआईडीसी पुलिस को छात्रा की शिकायत पर विचार करने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उसके मामा और दो अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला