लाइव न्यूज़ :

मौसम अलर्टः बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 12 गंभीर रूप से जख्मी

By भाषा | Updated: July 2, 2020 16:12 IST

उत्तर प्रदेश के बलिया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहथापार गांव में बुधवार शाम गिरी बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सिकंदरपुर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां सविता (35) और शीला (19) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर मड़ई गांव में किसान रामसरीखा राजभर (28) की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

बलियाः जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य झुलस गए। जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के ‘बाबू का शिवपुर’ गांव में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक सेवानिवृत्त सैनिक समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

दोकटी थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि बृहस्पितवार दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रहे सेवानिवृत्त सैनिक बाबूलाल सिंह (70) और निर्मल वर्मा (43) की मौत हो गई । इससे पहले बुधवार को सिकंदरपुर और भीमपुरा क्षेत्रों में खराब मौसम के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य झुलस गए।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महथापार गांव में बुधवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रहे 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सिकंदरपुर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां सविता (35) और शीला (19) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उधर, बुधवार को ही भीमपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर मड़ई गांव में किसान रामसरीखा राजभर (28) की भी आसमानी बिजली की चपेट में आने से खेत में ही मौत हो गई। इसके अलावा खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव में बुधवार को धान की रोपाई कर रहीं तीन लड़कियों समेत चार लोग खराब मौसम के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए सभी को मनियर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत

एटा जिले में पिलुआ थाना क्षेत्र के पुठीया गांव में बृहस्पतिवार सुबह पशुओं के लिए चारा काटने गई 45 वर्षीय महिला की खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पिलुआ पुलिस ने बताया कि माहेश्वरी अपने खेत में चारा काटने गई थी, जहां हाईटेंशन तार पहले से ही टूटा पड़ा था। उन्होंने बताया कि तार की चपेट में आने से माहेश्वरी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टWeather Report
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा