लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: उन्‍नाव में आंधी-तूफान, घरों की दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: April 27, 2020 15:56 IST

बिहार और उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के बाद आंधी और तूफान ने कोहराम मचा दिया है। बिहार में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं यूपी के उन्नाव में तीन लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देतेज आंधी—पानी के चलते मौरांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत उम्‍मेदखेड़ा में एक मकान की कच्ची दीवार ढह गयी। असोहा क्षेत्र के सेमरी गांव में तेज बारिश से लल्‍ला सिंह नाम के शख्स का कच्‍चा मकान ढह गया।

उन्नावःउन्‍नाव जिले में आंधी—तूफान के कारण घरों की दीवार ढहने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।

उप जिलाधिकारी राजेश चौरसिया ने सोमवार को बताया कि पुरवा तहसील क्षेत्र में रविवार शाम आये तेज आंधी—पानी के चलते मौरांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत उम्‍मेदखेड़ा में एक मकान की कच्ची दीवार ढह गयी। उसके मलबे में दबकर 53 वर्षीय महिला रामवती की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह पुरवा क्षेत्र के टिकरिया गांव में पड़ोस के मकान की कच्‍ची दिवार गिरने से सुभाष नामक व्यक्ति की पत्‍नी सलोनी (35) की मलबे में दबने से मौत हो गयी। इसी तरह असोहा क्षेत्र के सेमरी गांव में तेज बारिश से लल्‍ला सिंह नाम के शख्स का कच्‍चा मकान ढह गया।

जिसके मलबे में दबकर उसके बेटे राजन सिंह (32) की मौत हो गयी जबकि इस दुर्घटना में उसकी पत्नी रामदुलारी और छोटा बेटा आशीष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने इन सभी मामलों में आवश्यक कार्यवाही की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमौसमयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशउन्नावuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा