लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा में एसआईटी की मदद के लिए शामिल हुई उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम, मिलकर करेंगे जांच

By भाषा | Updated: December 6, 2018 19:46 IST

गौरतलब है कि कि सोमवार को बुलंदशहर के चिंगरावठी पुलिस चौकी पर कथित गौकशी की खबर के बाद भीड़ की हिंसा के बाद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी।

Open in App

बुलंदशहर हिंसा के मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में उत्तर प्रदेश एसटीएफ भी उसकी मदद कर रही है। अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) मामले की जांच कर राजधानी वापस आ गये है और अपनी रिपोर्ट जल्द ही उच्चाधिकारियों को सौपेंगे।आईजी (अपराध) एस के भगत ने बृहस्पतिवार की शाम पत्रकार वार्ता में बताया कि आईजी मेरठ के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी टीम ने जांच का काम शुरू कर दिया है।

इसके अन्तर्गत वह घटना वाले दिन की तमाम वीडियो फुटेज का भी बारीकी से निरीक्षण कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सकें कि हिंसा के पीछे कौन-कौन लोग शामिल है। इस काम में एसआईटी की मदद उत्तर प्रदेश एसटीएफ कर रही है।

उन्होंने कहा कि बुलंदशहर हिंसा के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। उनसे पूछा गया कि क्या इस हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज है, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उसका नाम एफआईआर में तो है लेकिन वह मुख्य आरोपी है या नहीं इसका पता एसआईटी की जांच में ही लगेगा।

एक सवाल के जवाब में आईजी (अपराध) ने साफ किया कि प्रथमदृष्टया मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एक अन्य युवक सुमित की हत्या 32 बोर की गोली से हुई है। अब गोली एक ही रिवाल्वर से चली है या अलग-अलग रिवाल्वर से इसका पता एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

आईजी (अपराध) ने कहा कि अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) अपनी जांच कर राजधानी वापस आ गये है और वह जल्द ही अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौपेंगे।

गौरतलब है कि कि सोमवार को बुलंदशहर के चिंगरावठी पुलिस चौकी पर कथित गौकशी की खबर के बाद भीड़ की हिंसा के बाद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला