लाइव न्यूज़ :

सीतापुरः गांव के बाहर बने मंदिर में पूजा करने गए सेवानिवृत अध्यापक की मंदिर में हत्या, तंत्र मंत्र विद्या का मामला

By भाषा | Updated: September 12, 2020 13:29 IST

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना महोली के सोनारण टोला में रहने वाले सेवानिवृत्त अध्यापक कमलेश चन्द्र मिश्र (68) शुक्रवार शाम को गांव के बाहर बने मंदिर में पूजा करने गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहोली के सेवानिवृत अध्यापक की मंदिर परिसर में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। परिजनों ने जाकर देखा तो मंदिर के पास गिरे हुये थे जिनके शरीर पर धारदार हथियार के चोट के निशान थे। अब तक की जांच से प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि घटना में तंत्र मंत्र एक कारण हो सकता है।

सीतापुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महोली के सेवानिवृत अध्यापक की मंदिर परिसर में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना महोली के सोनारण टोला में रहने वाले सेवानिवृत्त अध्यापक कमलेश चन्द्र मिश्र (68) शुक्रवार शाम को गांव के बाहर बने मंदिर में पूजा करने गये थे। रात्रि करीब बारह बजे तक वापस नहीं आये, तो परिजनों ने जाकर देखा तो मंदिर के पास गिरे हुये थे जिनके शरीर पर धारदार हथियार के चोट के निशान थे।

जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया और रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में चार टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और अब तक की जांच से प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि घटना में तंत्र मंत्र एक कारण हो सकता है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि मुकेश शुक्ला नामक व्यक्ति मिश्र के तंत्र मंत्र विद्या में सहयोग करता था और उनसे इसकी शिक्षा भी ले रहा था। अधिकारी ने बताया कि जांच में यह भी जानकारी मिली है कि शुक्ला के सौतेले भाई प्रवीण शुक्ला को इस बात की आशंका थी कि मुकेश तंत्र मंत्र के द्वारा उनके या उनके परिवार को कोई क्षति न कर दे। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मिलने के बाद मुकेश तथा उसके भाई प्रवीण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा