लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: जंगल में चरवाहे का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला, ग्रामीणों ने कहा-हिंसक जानवर ने मारकर खाया

By भाषा | Updated: April 6, 2020 16:22 IST

कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के प्रभागीय वनाधिकारी जी. पी. सिंह ने बताया कि बरदिया गांव निवासी बारिक (51) रविवार शाम बकरी चराने घर से निकला था। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह बारिक का किसी जानवर द्वारा खाया हुआ क्षत-विक्षत शव कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत कटियारा बीट के जंगल से बरामद हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले यह बता पाना कठिन है कि उक्त चरवाहे को तेन्दुए, बाघ अथवा किस हिंसक जानवर ने मारा है।विश्व प्रकृति निधि के परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी जाएगी।

बहराइचःयहां कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार अंतर्गत कटियारा बीट के जंगल में सोमवार की सुबह एक चरवाहे का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव को देखकर ऐसी आशंका है ग्रामीण को किसी हिंसक जानवर ने मारकर खाया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के प्रभागीय वनाधिकारी जी. पी. सिंह ने बताया कि बरदिया गांव निवासी बारिक (51) रविवार शाम बकरी चराने घर से निकला था। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह बारिक का किसी जानवर द्वारा खाया हुआ क्षत-विक्षत शव कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत कटियारा बीट के जंगल से बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सिंह ने बताया कि जंगल के इस इलाके में अलग-अलग तरह के काफी जानवर घूमते रहते है इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले यह बता पाना कठिन है कि उक्त चरवाहे को तेन्दुए, बाघ अथवा किस हिंसक जानवर ने मारा है। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटना की जांच कर रहे हैं।

विश्व प्रकृति निधि के परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी जाएगी। औपचारिकताएं पूरी होने पर शासन द्वारा भी मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबहराइच
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला