लाइव न्यूज़ :

खेत में मिला पांच दिन से लापता चार साल की बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

By भाषा | Updated: November 11, 2018 10:27 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची गत पांच नवम्बर को अपने ननिहाल आई हुई थी। वह अगले दिन छोटी दीवाली पर अचानक लापता हो गयी। 

Open in App

बदायूं (उप्र), 11 नवम्बर (भाषा): बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र के एक गांव में पिछले पांच दिन से लापता चार साल की एक बच्ची का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची गत पांच नवम्बर को अपने ननिहाल आई हुई थी। वह अगले दिन छोटी दीवाली पर अचानक लापता हो गयी। 

उन्होंने बताया कि परिजनों ने बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सात नवम्बर को बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गयी। वहीं, परिजन का आरोप है कि पुलिस ने दो दिन बाद यानी नौ तारीख को बच्ची की गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज की, लेकिन तब तक उसकी हत्या कर शव एक खेत मे फेंक दिया गया। उसका शव कल बरामद किया गया। 

परिजन ने बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बच्ची के पिता का कहना है कि उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला