लाइव न्यूज़ :

यूपी में एक और एनकाउंटर, मेरठ के 50 हजार के इनामी बदमाश दीपक सिद्धू को पुलिस ने किया ढेर

By प्रिया कुमारी | Updated: July 16, 2020 08:44 IST

यूपी पुलिस ने मेरठ के 50 हजार इनामी बदमाश दीपक सिद्धू का एनकाउंटर कर दिया। दीपक सिद्धू पर हत्या सहित कई लूट-पाट के मुकदमे दर्ज थे।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ के 50 हजार इनामी बदमाश दीपक सिद्धू का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। कुख्यात बदमाश दीपक सिद्धू पर हत्या सहित कई लूट के मुकदमे दर्ज थे।

यूपी में विकास दुबे और पन्ना यादव के एनकाउंटर के बाद अभी भी ये सिलसिला जारी है। मेरठ के 50 हजार इनामी बदमाश दीपक सिद्धू का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। बुधवार रात मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में भदौड़ा गैंग के बदमाश दीपक सिद्धू की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई और जिसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराया। पुलिस के मुताबिक दीपक सिद्धू को एक गोली लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

दीपक सिद्धू के खिलाफ कई मुकदमें थे दर्ज

कुख्यात बदमाश दीपक सिद्धू पर हत्या सहित कई लूट के मुकदमे दर्ज थे। लेकिन फिलहाल दीपक पर अमन कॉलोनी निवासी अंकुर की हत्या के केस में फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने ये जाल बिछाया था। मुठभेड़ के दौरान सिद्धू का एक साथी मौके पर मौजूद था लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि लाहौरगढ़ रजवाहे के पास इन अपराधियों के घेर लिया गया था जिसके बाद उधर से गोलीबारी शुरू हो गई थी। 

मेरठ के बदमाशों के टॉप लिस्ट में था शामिल

दीपक सिद्धू मेरठ के बदमाशों में टॉप लिस्ट में शामिल था। थाना प्रभारी के मुताबिक ये दोनों बदमाश बाइक पर सवार राहगीरों के साथ लूट- पाट करते थे। पुलसि को सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश जारी कर दी। जिसके बाद एक पुलिया के पास ये बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने सरेंडर करने को कहा तो ये गोलीबारी करते हुए खेत में घुस गए। जवाबी फायरिंग में दीपक सिद्धू को गोली लगी लेकिन दूसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस को दूसरे बदमाश की तालश जारी है।

टॅग्स :एनकाउंटरउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप