लाइव न्यूज़ :

Lucknow Wedding: किसकी दुल्हन को तलाश रही है पुलिस, इस पते पर गई थी बैंड, बाजा संग बारात

By धीरज मिश्रा | Updated: July 15, 2024 12:18 IST

Lucknow Wedding: बैंड, बाजा और बाराती संग खुशी-खुशी एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए ससुराल पक्ष के द्वारा दिए गए पते पर पहुंचा। लेकिन, दूल्हे को खाली हाथ लौटना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देखाली हाथ लौटा दूल्हा, दुल्हन परिवार संग गायब पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की रविवार को लड़की के घर बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा

Lucknow Wedding: बैंड, बाजा और बाराती संग खुशी-खुशी एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए ससुराल पक्ष के द्वारा दिए गए पते पर पहुंचा। लेकिन, दूल्हे को खाली हाथ लौटना पड़ा। क्योंकि, जिस पते पर वह पहुंचा था, वहां न ही उसे दुल्हन मिली और न ही ससुराल पक्ष के लोग। दूल्हे ने इसे बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जिसके बाद खुलासा हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है।

हैरान करने वाला यह मामला उन्नाव जिले से आया है। दूल्हे कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन और उसके परिवार की खोज शुरू कर दी है। चलिए जानते हैं पूरा मामला 

खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक दूल्हा शादी करने के लिए ससुराल वालों के घर पहुंचा। लेकिन वहां कोई नहीं था। मजबूरन उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। दूल्हे की पहचान सोनू के तौर पर हुई है। रविवार को अपनी 'बारात' के साथ लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में पहुंचा, लेकिन दिए गए पते पर विवाह स्थल और दुल्हन के परिवार को खोजने में विफल रहा।

रात भर, उसने दुल्हन और उसके पिता से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके फोन बंद थे। इलाके में पूछताछ करने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है।

होने वाली दुल्हन ने नहीं उठाया फोन

सोनू के अनुसार, चंडीगढ़ में उसकी मुलाकात काजल नाम की महिला से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। उसने काजल के पिता शीशपाल से भी फोन पर बात की, जो शादी के लिए राजी हो गए और 11 जुलाई को शादी की तारीख तय की। 10 जुलाई को सोनू ने काजल से बात की, जिसने उसे आश्वासन दिया कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और रिश्तेदार पहले ही उनके घर पर इकट्ठा हो चुके हैं।

सोनू ने बताया कि उसने मुझसे कहा कि अब बारात लेकर आ जाओ, मैं तुमसे बात नहीं कर पाऊंगी। इस बातचीत के बाद काजल का फोन बंद हो गया। जब सोनू अपनी बारात लेकर बताए गए पते पर पहुंचा, तो उसे न तो दुल्हन मिली और न ही उसका परिवार।

पुलिस ने तलाश शुरू की

इस मामले पर लखनऊ पुलिस के संयुक्त आयुक्त आकाश कुलहरि ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और काजल और उसके परिवार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जिन्होंने दूल्हे को बारात के साथ बुलाया और फिर गायब हो गए।

टॅग्स :लखनऊUnnaoउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?