लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नकली जेवर, दुल्हनों ने कहा- शादी में हुआ खेल

By IANS | Updated: March 2, 2018 04:36 IST

अधिकारी का कहना है कि जेवर बांटने वाले संस्था ने आपूर्ती की है, हालांकि मामले की पूरी जांच के बाद दी सच सामने आएगा।

Open in App

लखनऊ, 2 मार्च; उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 55 कन्याओं का विवाह कराया गया। 25 नवविवाहिताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर नकली जेवर दिए जाने का आरोप लगाया। मामला प्रकाश में तब आया जब 25 नवविवाहिताएं जिला मुख्यालय पहुंच गईं और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। डीएम श्रीकांत ने मामले में की जांच कराने का आश्वासन दिया। नवविवाहिताएं उनके आश्वासन से संतुष्ट नही हैं।

नवविवाहिताओं में से सत्यवती ने बताया कि उन्हें जेवर नकली होने का शक हुआ तो वे अन्य नवविवाहितों के साथ एक सुनार के पास पहुंचीं। सुनार ने जेवर चांदी की बजाय लोहे का बताया। इसके बाद सभी नवविवाहिताएं भड़क उठीं और कलेक्ट्रेट जा पहुंचीं। अधिकारी का कहना है कि जेवर बांटने वाले संस्था ने आपूर्ती की है, हालांकि मामले की पूरी जांच के बाद दी सच सामने आएगा।

उन्होंने प्रशासन से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई उनकी शादी में खेल किए जाने का आरोप लगाया। और कहा कि इस योजना के तहत उन्हे नकली जेवर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि मिलने वाली राशि 35 हजार रुपये की थी, लेकिन व्यवस्था के नाम पर 15-15 हजार रुपये भी काट लिए गए। समाज कल्याण अधिकारी विनीत तिवारी ने पूरे मामले में की जांच कराने की बात कही है।

बता दें कि सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत राज्यभर में सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया जाता है। जिसमें गरीब, विधवा और परित्यक्त महिलाओं का पुनर्विवाह कराया जा रहा है। इसमें उन्हें आवश्यक सामान व बर्तन आदि राज्य सरकार की ओर से भेंट किया जाता है। विवाहित जोड़े को 20 हजार रुपये का चेक सरकार की ओर से दिया जाता है

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े