लाइव न्यूज़ :

बातों-बातों में बेटे ने मां को मारी गोली, मौके पर मौत, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: December 25, 2018 17:03 IST

घटना उत्तर प्रदेश के इस्लामनगर थानाक्षेत्र की है। घटना के बाद मां नूरजहां की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस फिलहाल फरार बेटे की तलाश कर रही है।

Open in App

जिले के इस्लामनगर थानाक्षेत्र में एक पुत्र ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मां की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी । पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने आज बताया कि कस्बा इस्लामनगर के मुहल्ला नई बस्ती निवासी हाकिम अपनी पत्नी नूरजहां (55) के साथ रह रहे थे । उनके चार बेटे हैं । सभी दिल्ली में काम करते हैं । दंपति ने नवम्बर में अपनी बेटी सोनम का निकाह बेटों से बिना पूछे जनपद संभल के नईम से कर दिया था । इसको लेकर चारों पुत्र माता-पिता से नाराज थे और निकाह में भी शामिल नहीं हुए थे ।सिंह ने बताया कि अभी चार दिन पहले ही बड़ा बेटा इकबाल घर आया था और बहन की शादी को लेकर लगातार माता-पिता से विवाद कर रहा था । उन्होंने बताया कि बीती रात इकबाल ने बहन सोनम पर अपने पति से तलाक लेने का दबाव बनाया । सोनम के इंकार करने पर वह उसे पीटने लगा ।सिंह ने बताया कि माँ नूरजहां बीच बचाव करने आयी तो इकबाल ने तमंचे से उस पर गोली चला दी । नूरजहां की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद इकबाल भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह