लाइव न्यूज़ :

यूपीः तांत्रिक के साथ सेक्स करने के लिए युवती पर दबाव बना रहा था पति, मना करने पर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2019 10:54 IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. तांत्रिक के फेर में फंसकर इंजीनियर पति ने कर दी अपनी पत्नी की हत्या।

Open in App
ठळक मुद्देमानपाल तांत्रिक के झांसे में आ गया और अपनी पत्नी को गैर-मर्द के साथ यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा पुलिस ने मानपाल और ढोंगी तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया। 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक पति की हैवानियत सामने आई है। आरोप है कि अमीर बनने की ख्वाहिश में वो अपनी पत्नी को एक तांत्रिक के साथ सेक्स करने का दबाव बना रहा था। पत्नी के इनकार करने पर उसने नदी में डुबोकर मार डाला। इंजीनियर पति के अंधविश्वास का ऐसा मामला सुनकर इलाके के लोग हैरान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक अलीगढ़ का रहने वाला 35 वर्षीय मानपाल सिंह पेशे से इंजीनियर है। अमीर बनने की ख्वाहिश ने उसे तांत्रिक झारखंडी तक पहुंचा दिया। झारखंड ने अमीर बनने का शॉर्टकट बताते हुए कहा कि अगर मानपाल की पत्नी मेरे (ढोंगी बाबा) के साथ सेक्स करती है तो उसके घर धन की वर्षा होगी।

मानपाल तांत्रिक के झांसे में आ गया और अपनी पत्नी को गैर-मर्द के साथ यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पत्नी इससे इनकार करती तो उसे बुरी तरफ पीटता। अंततः पत्नी ने जब बिल्कुल मना कर दिया तो पति ने नदी में डुबोकर पत्नी की हत्या कर दी। 

बाद में गोताखोरों ने उसका शव बरामद कर लिया। मृतक पत्नी के भाई ने अपनी बहन की हत्या के आरोप में जीजा मानपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने मानपाल और ढोंगी तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह