लाइव न्यूज़ :

फोन पर तीन तलाक, महिला ने पुलिस को बताई उत्पीड़न से लेकर दहेज तक की आपबीती

By भाषा | Updated: December 25, 2018 19:28 IST

यूपी देवरिया के पुलिस अधीक्षक एन.कोलांची ने बताया कि महिला ने अपने पति के खिलाफ मोबाइल पर तलाक देने की शिकायत की है जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

देवरिया जिले में एक व्यक्ति के खिलाफ दहेज नहीं मिलने से नाराज होकर अपनी पत्नी को मोबाइल फोन पर एक साथ ‘तीन तलाक’ देने का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सलेमपुर निवासी कुलसुम सिद्दीकी नामक महिला की शादी 20 जुलाई 2017 को देवरिया के लार थाना क्षेत्र स्थित मेहरौना के निवासी नसीम अहमद के साथ हुई थी। कुलसुम का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल के लोगों ने उससे दहेज में दो लाख रुपये की मांग की थी। रुपये देने में उसके मायके के लोगों ने असमर्थता जाहिर की थी।कुलसुम के मुताबिक ससुराल के लोगों ने इससे नाराज होकर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और कई बार उसके साथ मारपीट भी की। गत आठ दिसम्बर को उसके शौहर नसीम ने उसे मारा पीटा और घर से निकाल दिया। बाद में नसीम ने उसे फोन पर एक साथ तीन तलाक दे दिया। पुलिस अधीक्षक एन.कोलांची ने बताया कि महिला ने अपने पति के खिलाफ मोबाइल पर तलाक देने की शिकायत की है जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :तीन तलाक़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO